भरतपुर न्यूज़ डेस्क, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति शुक्रवार को नदबई पहुंची। पूर्व केंद्रीय मंत्री कस्बे के उपाध्याय पाड़ा में आयोजित हुए भाजपा के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल हुईं। सबसे पहले भाजपा आईटी संभाग संयोजक रोहित उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का तस्वीर और शॉल भेंट कर स्वागत किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि, 2014 में बीजेपी ने 11 करोड़ लोगों को पार्टी का सदस्य बनाकर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई थी। देश में डेढ़ हजार से अधिक राजनीतिक दल हैं। लेकिन बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो समय से लोकतांत्रिक तरीके से सदस्यता अभियान एवं संगठन का काम करती है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ,सबका विकास के तहत देश में विकास के कार्य हुए।
उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कोई पारिवारिक प्रॉपर्टी नहीं है, एक व्यक्ति आधारित पार्टी नहीं है। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश के नागरिकों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि देश में जितने भी दल हैं। वह किसी न किसी परिवार के इर्द-गिर्द है। वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा 10 सितंबर को अमरीका में सिखों को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी विदेश की धरती पर जाकर देश की बुराई करते हैं। यह बिल्कुल अच्छी बात नहीं है। राहुल गांधी जब भी देश से बाहर जाते हैं तो हमेशा देश के खिलाफ ही बोलते हैं।
You may also like
Duleep Trophy 2024: रियान पराग और शाश्वत रावत की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की वजह से इंडिया A ने मैच में बनाई बढ़त
गुरुग्राम: खेलो इंडिया में ताइक्वांडो में भव्या यादव ने मारी बाजी, जीता गोल्ड मेडल
गुरुग्राम: सब जूनियर ने नेशनल प्रतियोगिता में हरियाणा ने दूसरा स्थान लिया
गुरुग्राम: भाजपा ने नारकीय जीवन जीने को किया मजबूर: मोहित ग्रोवर