अनूपपुर, 26 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मंगलवार को महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान पर अनूपपुर भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कड़ी आपत्ति करते हुए तुरंत माफी मांगने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश की लाड़ली बहनों का घोर अपमान करते हुए उन्हें शराबी बताकर उनका अनादर किया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता इस अपमान का पूरा हिसाब लेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की यह टिप्पणी उनकी छोटी मानसिकता को दर्शाती है और यही कांग्रेस का असली चरित्र है, जिसने कभी महिलाओं का सम्मान नहीं किया।
उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मांग की कि वे माफी मांगें और पटवारी को पद से हटाएं। उन्होंने प्रदेश की लाखों माताओं – बहनों का अपमान बताया और कहा कि जीतू पटवारी का बयान अत्यंत निंदनीय है। शायद बहनों का अपमान करना कांग्रेस की संस्कृति है। हमारे देश और मध्य प्रदेश की महिलाएं जितनी मेहनत, जितना त्याग करती हैं, उसके लिए उनका जितना सम्मान किया जाए वो कम है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा लाड़ली बहनों को शराबी बताना बेहद शर्मनाक,दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस को प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना से आपत्ति हो सकती है। लेकिन इस द्वेष से कोई अधिकार नहीं कि आप हरतालिका तीज के पावन पर्व पर जब हमारी लाखों माताएं – बहने निर्जला व्रत रख कर अपने पति, परिवार और देश के लिये पूजा -उपासना कर रही हों तो आप उसी दिन बहनों का ऐसा अपमान करो। प्रदेश की करोड़ो सनातनी जनता , भाजपा सरकार और लाखों कार्यकर्ता इसे बर्दाश्त नहीं करेगें। मेरी कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश अध्यक्ष से मांग है कि वह अविलंब प्रदेश की महिलाओं से माफी मांगें। केन्द्रीय नेतृत्व ऐसे वाचाल मध्यप्रदेश अध्यक्ष को जो हमारी बहनों को अपमानित करने की मंशा से बयान दे रहा हो, उसे पद से हटाना चाहिए।
(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला
You may also like
फैंटास्टिक फोर: पहले कदमों ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम
यूपी टी20 लीग में आदर्श सिंह का धमाका, कानपुर सुपरस्टार्स की 128 रन से बड़ी जीत
उत्तर भारत में भारी बारिश से कई जगह सड़कें और पुल बहे, जम्मू में 10 लोगों की मौत, वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन
सीबीआई ने लखनऊ में नारकोटिक्स ब्यूरो के दो इंस्पेक्टरों को 10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में किया गिरफ्तार
संवैधानिक पद की बढ़ेगी गरिमा... सपा सांसदों ने बी. सुदर्शन रेड्डी का किया समर्थन, मुलाकात के दौरान चर्चा