जोधपुर, 06 सितम्बर (Udaipur Kiran) । शहर में आज अनंत चतुर्थदशी पर धूमधाम से गणपति बप्पा मोरया का विसर्जन हुआ। हर गली मोहल्ले में गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई दी। सुबह से ही शहर में हो रही मानसूनी बारिश की रिमझिम फुहारों में गणपति के भक्तों ने गाजे बाजे के साथ विसर्जन किया। शहर के प्राचीन जलाशयों में गणपति को विसर्जित किया गया। शहर में कुछ स्थानों पर गणपति बप्पा को हाथी पर विराजित कर उन्हें विसर्जन स्थल तक लाया गया। इसके साथ ही आज दस दिवसीय गणपति महोत्सव भी संपन्न हो गया।
आज अनंत चतुर्थदशी पर सुबह से ही लोगों में गणपति विसर्जन को लेकर जोरदार उत्साह व उमंग देखी गई। इधर मानसूनी बारिश के साथ रिमझिम फुहारों से मौसम खुशनुमा बन जाने से लोगों का उत्साह और बढ़ गया। गुलाब सागर तक गणपति बप्पा को गाजे बाजे के साथ लाया गया।
शहर की गली मोहल्ले की युवाओं की टोलियां और महिलाएं भी गणपति को विसर्जित करने के लिए विसर्जन स्थल तक पहुंचे। टे्रक्टर ट्रालियों, बाइक और कई लोग अपने अपने हिसाब से साधन जुटाकर विसर्जन स्थल पर पहुंचे। शहर मेें आज दिन भर गणपति बप्पा मोरया की गूंज गली मोहल्लों में सुनाई देती रही। डीजे की धुनों पर युवाओं, युवतियों और महिलाएं थिरकतीं नजर आई।
अनंत का व्रतोपवास रखा और खोला :
आज के दिन कई लोग अनंत चतुर्थदशी का व्रत रखते है, साथ ही कई लोग अनंत के लिए बड़े भोज का भी आयोजन करते है। लोग अनंत के भोज में शामिल होते है और उत्साह को दुगुना करते है। इससे पहले रात में भव्य भजन संध्या का आयोजन भी यजमानोंं द्वारा किया जाता है।
(Udaipur Kiran) / सतीश
You may also like
अंबिकापुर: विकसित भारत का लक्ष्य युवाओं की भागीदारी से ही संभव : डॉ. संतोष सिन्हा
एसकेएमयू के दो एनएसएस स्वयंसेवक ग्वालियर के शिविर में होंगे शामिल
ओडिशा : भाजपा के एससी-एसटी नेतृत्व प्रशिक्षण का उद्देश्य जमीनी स्तर पर शासन मजबूत करना : रबी नारायण नाइक
Honey: शहद खाने के इस नियम का पालन नहीं किया तो दवा की जगह जहर बन जाएगा शहद, जल्दी जान लें ये बात
इस हफ्ते सिनेमाघरों में हॉलीवुड का राज, एक बॉलीवुड फिल्म की रिलीज