Next Story
Newszop

सुभासपा पूरे प्रदेश में पंचायती त्रिस्तरीय चुनाव संगठन के बल पर लड़ेगी: अरविंद राजभर

Send Push

जौनपुर, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के तत्वावधान में जनपद स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक रविवार को नगर के एक होटल में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री डॉ. अरविंद राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्हाेंने घोषणा की कि पार्टी पूरे प्रदेश में पंचायती त्रिस्तरीय चुनाव कार्यकर्ताओं एवं संगठन के बल पर लड़ेगी।

बैठक में जनपद इकाई, 9 विधानसभाओं के सभी पदाधिकारी, सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी तथा बूथ स्तर के संगठन के पदाधिकारियों की समीक्षा की गई। डॉ. अरविंद राजभर ने निर्देश दिए कि 15 दिन के अंदर बूथ स्तर तक के अधूरे संगठन गठन को हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। उन्हाेंने बताया कि जौनपुर में पार्टी मुख्य रूप से जफराबाद, केराकत, शाहगंज और मल्हनी विधानसभाओं में आगामी चुनाव हेतु फोकस कर रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश, बिहार सहित पूरे देश में एनडीए गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी है। सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा, आयुष्मान कार्ड, जीरो पॉवर्टी योजना, आवास तथा महिलाओं के जमीन रजिस्ट्री में एक प्रतिशत की छूट, सोलर लाइट, शादी अनुदान आदि कार्य जोरों से कर रही है।

समीक्षा बैठक के दौरान कई अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने अपने दल छोड़कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जेपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा रितेश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद सिंह मखदू, प्रदेश महासचिव हरिलाल राजभर, प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद निहाल अंसारी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी हर्ष राजभर, प्रदेश महासचिव युवा मोर्चा शनि राजभर और मंडल उपाध्यक्ष बृजभान राजभर सहित अन्य नेता उपस्थित थे। संचालन जिलाध्यक्ष चंदन राजभर ने किया और कार्यकर्ताओं का आभार राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जेपी सिंह ने व्यक्त किया।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Loving Newspoint? Download the app now