रांची, 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में शनिवार को सुबह से मौसम साफ रहा।
इस दौरान कड़ी धूप और भारी उमस का एहसास हुआ। रांची में 97 प्रतिशत उमस दर्ज किया गया। इससे रांची और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के सोनवा में 47 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान रांची में 7.2 मिमी दर्ज की गई।
शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री, जमशेदपुर में 30 डिग्री, डालटेनगंज में 32.8 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वही झारखंड में 1 जून से 29 अगस्त तक 786.5 मिलीमीटर के मुकाबले 1011.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो सामान्य बारिश से 29 प्रतिशत अधिक है।
राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई है। यहां सामान्य से 78 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा सरायकेला खरसावां में 69 प्रतिशत, रांची में 60 और धनबाद में सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक बारिश रिकार्ड की गई है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
आज एमपी के सभी जिलों में विमुक्ति उत्सव का आयोजन
क्रेडिट कार्ड का करते हैं इस्तेमाल तो कल से बदल जाएंगे इस बैंक के क्रेडिट कार्ड के कई नियम, जानें डिटेल्स
पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की
खाटू श्याम मंदिर दो दिनों तक रहेगा बंद, चंद्रग्रहण के चलते भक्तों को नहीं होंगे दर्शन
ट्रंप के टैरिफ़ का जवाब भारत टैरिफ़ से क्यों नहीं दे रहा, जानिए चार वजहें