सिवनी, 07 नवंबर(Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh के सिवनी जिले में स्थित पेच टाइगर रिजर्व में पदस्थ फारेस्टर एस.के.सेराटिया ने शुक्रवार को वन गश्ती के दौरान बारिश के बाद फूलीगो सेप्टिका (Fuligo septica) रहस्यमयी जीव की फोटो कैमरे में कैद की है.
वन विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार,फूलीगो सेप्टिका (Fuligo septica) एक प्लाज्मोडियल स्लाइम मोल्ड की प्रजाति है, जो विशेष रूप से बारिश के बाद पेड़ों की छाल, गीली घास, लॉन और सड़ते हुए कार्बनिक पदार्थों पर पाई जाती है.
यह जीव वैज्ञानिक रूप से प्रोटिस्ट समूह का सदस्य है और अपने पोषण के लिए बैक्टीरिया, यीस्ट तथा कवक पर निर्भर रहता है. वैज्ञानिक इसे प्राकृतिक अपघटक (Decomposer) मानते हैं, जो पर्यावरण में सड़ी-गली वस्तुओं को विघटित कर पोषक तत्त्वों को मिट्टी में लौटाने का कार्य करता है.
अपने विशिष्ट पीले रंग और झाग जैसी आकृति के कारण इसे आमतौर पर डॉग वॉमिट स्लाइम मोल्ड भी कहा जाता है. यह मनुष्यों या पौधों के लिए हानिकारक नहीं होता, बल्कि पारिस्थितिकी तंत्र में संतुलन बनाए रखने में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है.
(Udaipur Kiran) / रवि सनोदिया
You may also like

दिल्ली में अब नहीं रहेगा कोई भी भूखा...पांच रुपए में मिलेगा घर जैसा खाना, सरकार शुरू करने जा रही 'अटल कैंटीन'

पाकिस्तान से दोस्ती के बाद फड़फड़ा रहे बांग्लादेश की उड़ेगी नींद, भारत ने बॉर्डर के नजदीक शुरू किया सैन्य स्टेशन का निर्माण

मां ने दिया बेटे को जन्म, कुछ घंटे बाद मिली मौत की खबर, चूरू पुलिस को मर्डर की शिकायत, परिवार पर भी शक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व उपप्रधानमंत्री, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

एसआईआर अभियान में नई चुनौती : पूर्व एन्क्लेव क्षेत्रों की 450 महिलाओं के मतदाता सूची से छूटने की आशंका




