धमतरी, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) ।पचास प्रतिशत मानदेय सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर जिले में कार्यरत मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ नेे हड़ताल 28 जुलाई से हड़ताल शुरू कर दी है। मंच से मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ के सदस्यों ने जमकर नारे लगाए। कहा कि सरकार अपनी चुनावी घाेषणाओं को पूरा करे।
छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईयां संयुक्त संघ के बैनर तले जिले के सभी रसोईया तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इनकी तीन प्रमुख मांगे है। जिसमें चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार 50 प्रतिशत मानदेय दिया जाए। अंशकालीन को पूर्णकालीन करते हुए रसोईया को कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए। स्कूल से छात्र छात्राओं की दर्ज संख्या कम होने पर रसोईयों को काम से निकालना बंद करें।
जिलाध्यक्ष इंद्राणी निषाद ने बताया कि तीन दिन की हड़ताल से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन प्रभावित हुआ है। धरना में त्रिवेणी, गायत्री, पुनाबाई, लताबाई, संतोषी, रूखमणी, कविता, फगनी, मालती, अंजनी, जमना, हेमिन, सुशीला, कुंती, गणेशिया, अनसुईया, रोशनी, चित्ररेखा सहित बड़ी संख्या में रसोईया शामिल हुई।
(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा
You may also like
अगर सड़क पर दिखेˈ ये 5 चीजें तो भूलकर भी न करें पार, वरना जीवन में आने लगती हैं परेशानियाँ
बोल्डनेस की रेखा लांघˈ चुकी हैं ये 10 हीरोइनें, हॉट सीन देने में नहीं करती कोई शर्म… एक तो ऑनस्क्रीन अपने ससुर के साथ हो चुकी हैं रोमांटिक
त्वचा पर टमाटर लगानेˈ के फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप
धर्म और गाली: क्या कोई धर्म गाली देने को प्रोत्साहित करता है?
26 साल के युवकˈ के पेट से निकले 39 सिक्के और 37 चुंबक के टुकड़े, पेट में दर्द के बाद लाया गया था अस्पताल