रांची, 22 अगस्त (Udaipur Kiran) । मौसम विभाग ने 23 अगस्त को भी झारखंड के उत्तर पश्चिम जिले पलामू,गढ़वा, लातेहार, चतरा जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।
इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विभाग की ओर से राज्य के विभिन्न स्थानों में अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। विभाग ने भारी होने को लेकर लोगों से एहतियात बरतने को कहा है। साथ ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधान रहने को कहा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को बताया कि भारी बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। साथ ही कहा कि बारिश के चलते निचले इलाकों में पानी भर सकता है। इससे मिट्टी के घर या सीट के घर गिर सकते हैं। साथ ही लगातार बारिश से गीली मिट्टी होने के चलते पेड़ गिरने से दुर्घटना होने की भी आशंका है। इसलिए लोग सावधानी बरतें।
उल्लेखनीय है कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते राजधानी रांची सहित राज्य के कई इलाकों में जन-जीवन प्रभावित हुआ है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश सरायकेला खरसावां में 67.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान राजधानी रांची में 12 .2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री, जमशेदपुर में 30.8 डिग्री, डालटेनगंज में 33.6, बोकारो में 32.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 23 अगस्त 2025 : आज शनि अमावस्या, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा
क्या भारत में TikTok पर से प्रतिबंध हट गया है? सरकार की सफाई
GST परिषद की तीन-चार सितंबर को बैठक, 2 स्लैब के प्रस्ताव पर होगा फैसला
आर्यन खान की नानी ने किया ऐसा गजब का डांस, बहन आलिया ने वीडियो शेयर कर लिखा- अब समझ आया? ये हमारे जीन में है
मोदी के बिहार दौरे पर राहुल ने साधा निशाना, कहा- 'वोट चोरी' पर एक शब्द भी नहीं बोले PM