रांची, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । समर्पण शाखा की ओर से रजत जयंती के अवसर पर पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों और महामंत्रियों की सेवा, समर्पण और नेतृत्व को सम्मान देते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार को किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष स्वर्गीय विनय जालान को शाखा की ओर श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के जरिये लोगों के बीच में जागरूकता फैलाई गई कि उन्हें रक्तदान क्यों करना चाहिए। साथ ही थैलेसीमिया बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
यह कार्यक्रम आरबी स्प्रिंगडेल पब्लिक स्कूल में किया गया। नुक्कड़ नाटक में पार्टिसिपेट करने वाले बच्चों को फुटबॉल दिया गया। साथ ही बच्चों के बीच जूस का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, शुभा अग्रवाल, रेखा रायका, पूजा जैन, कोमल पोद्दार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
यह जानकारी संस्था की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
पैसे की वजह से BCCI ने… IND vs PAK मैच पर रविचंद्रन अश्विन के नाम पर हो गया कांड, सामने आया बडा फर्जीवाड़ा
शनि देव की प्रसन्नता के संकेत: जानें शुभ संकेतों के बारे में
Aaj Ka Rashifal: आज बुध और चंद्रमा के शुभ संयोग से इन 6 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 T20I के लिए टीम की घोषणा की
Aaj Ka Panchang: आज नाग पंचमी और मंगला गौरी व्रत एक साथ, जानिए आज दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त राहुकाल और चौघड़िया की पूरी जानकारी