– शौर्य स्मारक से मुख्यमंत्री निवास तक युवाओं का मार्च भारत का समय-पृथ्वी का समय निकलेगा
– मुख्यमंत्री डॉ. यादव युवाओं से करेंगे संवाद
भोपाल, 31 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 1 सिंतबर को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण एवं ऐप का लोकार्पण मुख्यमंत्री निवास पर करेंगे। प्रातः 9:00 बजे राजधानी भोपाल के शौर्य स्मारक पर कॉलेज, विश्वविद्यालय के युवाजन एवं छात्र-छात्राएं एकत्रित होंगे और यहां से बाइक व बस रैली भारत का समय – पृथ्वी का समय आरंभ होगी, जो रवींद्र भवन तक जायेगी। रवींद्र भवन में गाड़ियां पार्क कर रैली पैदल मार्च में बदलकर मुख्यमंत्री निवास के द्वार तक पहुंचेगी। इस मौके पर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी : भारत के समय की पुनर्स्थापना की पहल विषय युवा संवाद कार्यक्रम भी होगा। जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. यादव युवाओं से संवाद करेंगे।
मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी ने रविवार को बताया कि विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित विश्व की पहली घड़ी है। भारतीय काल गणना सर्वाधिक विश्वसनीय पद्धति का पुनरस्थापन विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के रूप में उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 29 फरवरी 2024 को किया गया था। जिसे देश और दुनिया में अच्छा प्रतिसाद मिला।
उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय परंपरा, वैदिक गणना और वैज्ञानिक दृष्टि का अद्भुत संगम है। भारतवर्ष वह पावन भूमि है, जिसने संपूर्ण ब्रह्माण्ड को अपने ज्ञान से आलोकित किया है। यहां की संस्कृति का प्रत्येक पहलू प्रकृति और विज्ञान का ऐसा विलक्षण उदाहरण है, जो विश्व कल्याण का पोषक है। इन्हीं धरोहरों के आधार पर निर्मित विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय परम्परा का गौरवपूर्ण प्रतीक है। इस घड़ी के माध्यम से भारत के गौरवपूर्ण समय को पुनर्स्थापित करने का प्रयास है। यह प्रयास विरासत और विकास, प्रकृति और तकनीक का संतुलन होगा। यह स्वदेशी जागरण की महत्वपूर्ण कोशिश है, जो भारत को विश्व मंच पर मजबूती प्रदान करेगी। यह भारत की सांस्कृतिक धुरी बनकर वैश्विक भाषाओं और परंपराओं, आस्थाओं व धार्मिक कार्यों को जोड़ने वाली कड़ी बनेगी। हम सभी जानते हैं कि भारत दुनिया का पहला और अकेला ऐसा देश है जो पूरी मानवता को, विरासत, प्रकृति और तकनीक के संतुलन के साथ जीना सिखाता रहा है।
उन्होंने विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के ऐप की विशेषताओं को बताते हुए कहा कि इस ऐप में 3179 विक्रम पूर्व (श्रीकृष्ण के जन्म), महाभारतकाल से लेकर 7000 से अधिक वर्षों के पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, वार, मास, व्रत एवं त्यौहार आदि की दुर्लभ जानकारियों को समाहित किया गया है। धार्मिक कार्यों, व्रत और साधना के लिए 30 अलग-अलग शुभाशुभ मुहूतों की जानकारी एवं अलार्म की सुविधा भी है। प्रचलित समय में वैदिक समय (30 घंटे), वर्तमान मुहूत स्थान, GMT और IST समय, तापमान, हवा की गति, आर्द्रता आदि मौसम संबंधी सूचनाएँ भी लोगों को उपलब्ध करायी जा रही है। यह ऐप 189 से अधिक वैश्विक भाषाओं में उपलब्ध है। जिसमें दैनिक सूर्योदय और सूर्यास्त की गणना तथा उसी आधार पर हर दिन के 30 मुहूर्तों का सटीक विवरण सम्मिलित है।
(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत
You may also like
Ladki Bahin Yojana: क्या लाड़की बहन योजना की अगस्त-सितंबर वाली किस्त एक साथ मिलेगी? 3000 रुपये के ऐलान की संभावना
कच्चे तेल पर अधिक डिस्काउंट, S-400 की खेप भी बढ़ाएगा रूस; टैरिफ वॉर के बीच पुतिन भारत को देगा तोहफा
Sugar and heart disease : क्या आप भी खा रहे हैं ये खतरनाक चीज? दिल को हो रहा नुकसान!
Train Tips- ट्रेन का ये हिस्सा होता हैं सबसे सुरक्षित, हादसे के वक्त बचने की सबसे ज्यादा उम्मीद
राघव चड्ढा ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए सांसद निधि से 3.25 करोड़ रुपए किए आवंटित