रांची, 10 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला कमेटी की ओर से दुर्गा सोरेन की जयंती पर बुधवार को रांची के लोवाडीह स्थित दुर्गा सोरेन चौक में भावाभिनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में पार्टी के पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।
इस अवसर पर पार्टी के रांची जिला संयोजक मुस्ताक आलम ने कहा कि दुर्गा सोरेन के किए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। दुर्गा सोरेन जननेता के रूप में हर कार्यकर्ताओं के दिल पर अमिट छाप छोडी है।
श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन के अलावे झामुमो रांची जिला संयोजक मुस्ताक आलम, पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, डॉ हेमलाल मेहता, बीरू तिर्की, नयनतारा उरांव, अंतू तिर्की, मंटू लाला, बीरू साहू, कलाम आजाद, रौशन सिंह, रामशरण तिर्की, आदिल इमाम, जुल्फीकार खान, विलियम रिचर्ड लकड़ा, फरीद खान, तालकेश्वर महतो सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
Health Tips- दही के साथ दूध पीने से होते हैं कई स्वास्थ्य नुकसान, जानिए इनके बारे में
Health Tips- क्या आप भी खाना खाने के बाद तुरंत चाय पीते हैं, तो जान लिजिए इसके नुकसान
ये है इस युग की द्रौपदी जिसे 5` सगे भाइयों से करनी पड़ी शादी क्योंकि..
पत्नी का चल रहा था किसी और से अफेयर, पति को पता चला तो नकदी और गाय के बदले प्रेमी को सौंप दी बीवी, मामला जानकर होगी हैरानी
गुलशन राय: हिंदी सिनेमा की वो शख्सियत, जिनका नाम बन गया था फिल्म हिट की गारंटी