Next Story
Newszop

मेष से लेकर कुंभ तक आज बुधादित्य योग में इन 5 राशियों को अचानक मिलेगा धन लाभ और तरक्की, वीडियो मे जाने 5 अचूक उपाय

Send Push

23 मई दिन शुक्रवार है। आज चंद्रमा दिन रात मीन राशि में गोचर करेगा और साथ ही आज चंद्रमा शुक्र के साथ युति करेगा, जिससे काल योग और मालव्य राजयोग का सुंदर संयोग बनेगा। इसके साथ ही आज बुध का वृषभ राशि में गोचर होने से बुधादित्य योग का महासंयोग बनेगा। सोने पर सुहागा ये है कि आज प्रीति योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग के साथ उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का भी बेहद खास संयोग बनने जा रहा है, जिससे आज का दिन कई मायनों में खास रहेगा। इस पर वैदिक ज्योतिष के अनुसार आज ज्येष्ठ कृष्ण एकादशी तिथि भी है, जिसे अपरा एकादशी के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में आज का दिन भगवान विष्णु को समर्पित रहेगा। ऐसे में आज  एकादशी तिथि पर बुधादित्य योग और भगवान विष्णु की कृपा से मेष, वृष, कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों का दिन कई मामलों में भाग्यशाली रहने वाला है। आज इन राशियों को करियर और व्यापार में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे और धन कमाने के प्रयासों में सफलता मिलेगी। साथ ही आज इनके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं आज शुक्रवार 23 मई को किन मामलों में इन राशियों को शुभ लाभ मिलेगा, जिससे ये आज की भाग्यशाली राशियां कहलाएंगी। साथ ही जानिए आज के शुक्रवार के उपाय।

मेष राशि वालों के लिए आज 23 मई का दिन कैसा रहेगा
आज शुक्रवार का दिन मेष राशि वालों के लिए व्यापार में जबरदस्त लाभ लेकर आने वाला है। आज धन प्राप्ति के आपके प्रयास सफल होंगे और आप करीबी दोस्तों की आर्थिक मदद भी कर पाएंगे। इसके साथ ही अगर आपका कोई जमीन से जुड़ा मामला अटका हुआ है तो उसमें भी आज आपको राहत मिल सकती है। विदेश में बसने या शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे लोगों को आज नई उम्मीदें मिल सकती हैं, जिसकी मदद से आप अपने प्रयासों को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही विदेश से जुड़ा व्यापार, ट्रैवल एजेंसी, होटल, रेस्टोरेंट आदि करने वाले लोगों को आज विशेष सफलता मिल सकती है। इतना ही नहीं विदेश सेवा से जुड़े लोगों को भी आज अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत रहेंगे।

मेष राशि के लिए आज शुक्रवार के उपाय: आज सुबह-शाम तुलसी के पौधे पर घी का दीपक जलाएं और धूप दिखाकर प्रणाम करें। हालांकि, आज एकादशी पर तुलसी को जल न चढ़ाएं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होंगे।

वृषभ राशि वालों के लिए आज यानी 23 मई का दिन कैसा रहेगा
आज यानी शुक्रवार का दिन वृषभ राशि वालों के लिए आर्थिक उन्नति के द्वार खोलेगा। आज आपको व्यापार में आय के अतिरिक्त स्रोत मिल सकते हैं। एक से अधिक व्यापार करने वाले लोग आज अधिक कमाएंगे। आज न केवल आपको लाभदायक सौदे मिलेंगे, बल्कि बड़े क्लाइंट के साथ आपके संबंधों में विश्वास भी बढ़ेगा। जिसका आपको भविष्य में फायदा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को फ्रीलांसिंग के अवसर मिल सकते हैं, जिससे उन्हें अतिरिक्त आय हो सकती है। साथ ही अगर बॉस के साथ कोई मतभेद था, तो आज वह भी सुलझने की संभावना है। नेटवर्क मार्केटिंग, सोशल मीडिया हैंडलिंग, इवेंट मैनेजमेंट आदि के काम से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन खास तौर पर फायदेमंद हो सकता है। आज आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। विशेषकर बड़े भाई-बहनों के मार्गदर्शन से आप जटिल मामलों को आसानी से सुलझा पाएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

वृष राशि वालों के लिए आज शुक्रवार के उपाय: आज भगवान विष्णु को पीले फूल चढ़ाएं और गाय को घी लगाएं तथा गाय को गुड़ के साथ रोटी खिलाएं। इससे आपको समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

कर्क राशि वालों के लिए आज यानी 23 मई का दिन कैसा रहने वाला है?
कर्क राशि वालों के लिए आज यानी शुक्रवार का दिन सौभाग्य लेकर आने वाला है। आज भाग्य आप पर मेहरबान रहेगा। आपकी मेहनत सफल होगी। व्यापार को विस्तार देने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। आप किसी मार्गदर्शक या गुरु तुल्य व्यक्ति की सलाह से अपने काम को आगे बढ़ा सकते हैं। शिक्षा, प्रकाशन, लेखन, कंसल्टेंसी आदि के काम से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को उम्मीद की किरण मिल सकती है। इसके साथ ही विदेश में पढ़ाई करने का प्रयास कर रहे छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। पिता का सहयोग मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क राशि के लिए आज शुक्रवार के उपाय: आज विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और भगवान विष्णु को गुड़ और चने की दाल का भोग लगाएं। साथ ही देवी लक्ष्मी को केसर की खीर का भोग लगाएं। इससे आप पर लक्ष्मी नारायण की कृपा होगी।

वृश्चिक राशि वालों के लिए कल 23 मई का दिन कैसा रहेगा

भगवान विष्णु की कृपा से वृश्चिक राशि वालों के लिए कल शुक्रवार का दिन बेहद खास रहने वाला है। क्रिएटिविटी से कल करियर में लाभ मिलेगा। फिल्म, मीडिया, टीचिंग, रिसर्च आदि के काम से जुड़े लोगों को कल अतिरिक्त लाभ मिल सकता है। आप नए विचारों से उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। वे आपकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। आपको पद-प्रतिष्ठा का लाभ भी मिल सकता है। कल लंबी अवधि के लिए निवेश करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। साथ ही उच्च शिक्षा में आ रही रुकावटें दूर होंगी। रचनात्मक विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। परिवार में कल नई खुशियां आ सकती हैं। संतान प्राप्ति की चाह रखने वालों के लिए कल का दिन अनुकूल साबित हो सकता है। परिवार में खुशनुमा माहौल रहने से आपका मन भी प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष से आपको खुशखबरी मिल सकती है। जिससे आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

वृश्चिक राशि वालों के लिए कल शुक्रवार के उपाय: कल मंदिर में 11 गोमती चक्र और 3 छोटे नारियल स्थापित करके उनकी पूजा करें। इसके बाद इन्हें पीले कपड़े में बांधकर अपने कार्यस्थल पर किसी साफ जगह पर रख दें। इससे आपकी व्यावसायिक बाधाएं दूर होंगी।

23 मई को कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन?
आर्थिक दृष्टि से कुंभ राशि वालों के लिए कल का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। कल आपका लंबे समय से व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस आ सकता है, जिससे आपको राहत की सांस मिलेगी। इसके साथ ही कल की अच्छी बात यह है कि कल आप न केवल अच्छी कमाई करेंगे बल्कि उसे सही जगह निवेश भी कर पाएंगे, जिससे आपको भविष्य में अधिक लाभ मिलेगा। कल की आपकी ईमानदार कोशिशें आपको सफलता की ओर ले जाएंगी। बैंकिंग, फाइनेंस, संचार आदि में काम करने वालों के लिए कल का दिन विशेष रूप से लाभकारी हो सकता है। कल आपके अटके हुए सरकारी कामों में भी तेजी आने की संभावना है। शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए रामबाण साबित होगी। कल परिवार में मौज-मस्ती भरा माहौल रहेगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कल जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से भी कल का दिन अच्छा रहने वाला है। 

कुंभ राशि के लिए कल शुक्रवार के उपाय: कल भगवान विष्णु को केसर मिला दूध चढ़ाएं। और 108 बार ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें। इसके बाद इस दूध को प्रसाद के रूप में पी लें। इससे वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं।

Loving Newspoint? Download the app now