खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव बी राजेंद्र ने बुधवार को सभी जिला एवं प्रमंडलीय अधिकारियों के साथ राज्य में खेल अधोसंरचना विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभाग की उपलब्धियों एवं भावी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
13 जिलों में खेल भवन सह व्यायामशाला
बताया गया कि हाल ही में 61 प्रखंडों में नए आउटडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इस पर 123 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा 13 जिलों में खेल भवन सह व्यायामशाला का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
5733 पंचायत स्तरीय खेल मैदानों का निर्माण
ग्रामीण विकास विभाग राज्य की 4976 पंचायतों में प्रस्तावित 5733 पंचायत स्तरीय खेल मैदानों का निर्माण कर रहा है। इनमें से अब तक 3134 खेल मैदान तैयार हो चुके हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे।
252 प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियमों का निर्माण पूरा
खेल विभाग ने 252 प्रखंड स्तरीय आउटडोर स्टेडियमों का निर्माण पूरा कर लिया है, जबकि 122 स्टेडियम निर्माण के अंतिम चरण में हैं। 25 जिलों में अत्याधुनिक खेल भवन और व्यायामशालाएं पहले से ही उपलब्ध हैं, जिनमें वातानुकूलित बैठक कक्ष, आधुनिक व्यायाम उपकरण, आरओ वाटर सिस्टम और जेनरेटर जैसी सुविधाएं हैं।
खेल के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित किया जाएगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विभाग की प्राथमिकता राज्य में विकसित खेल आधारभूत संरचनाओं को सक्रिय करना है, ताकि नागरिकों, खिलाड़ियों और छात्रों को पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर खेल सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। खेल विभाग राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाओं के सतत विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
You may also like
पीएनसी इन्फ्राटेक का मुनाफा चौथी तिमाही में 80 प्रतिशत गिरकर 75.43 करोड़ रुपए रहा
झारखंड ने 16वें वित्त आयोग से मांगे 3 लाख 3 हजार करोड़, मंत्रियों और अधिकारियों ने पेश की रिपोर्ट
वायुसेना प्रमुख का बयान क्या भारत के लिए चिंता बढ़ाने वाला है?
किशनगढ़ में नकली खाद बनाने की फैक्ट्री को लेकर डोटासरा का सरकार पर बड़ा हमला, बोले - 'भ्रष्टाचार का नया सबूत...'
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आज भारत ने जीते इतने गोल्ड मेडल