Top News
Next Story
Newszop

Mahendra Munjapara Birthday भारतीय राजनीतिज्ञ महेन्द्र मुंजापारा के जन्मदिन पर जानें इनका जीवन परिचय

Send Push

महेन्द्र मुंजापारा (अंग्रेज़ी: Mahendra Munjapara, जन्म- 21 सितम्बर, 1968) भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं। 7 जुलाई, 2021 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमण्डल में विस्तार तथा फेरबदल के बाद उन्हें 'महिला एवं बाल विकास मंत्रालय' और 'आयुष मंत्रालय में राज्य मंत्री' बनाया गया है।

  • महेन्द्र मुंजापारा सुरेंद्रनगर लोकसभा सीट से पहली बार सांसद चुने गये हैं।
  • पेशे से चिकित्सक महेन्द्र मुंजापारा सौराष्ट्र के कोली समुदाय से हैं।
  • साल 1968 में सुरेंद्रनगर में जन्में महेन्द्र मुंजापारा ने अहमदाबाद के एनएचएल मेडिकल कॉलेज से एमडी की डिग्री ली है।
  • वे तीन दशक तक कॉर्डियोलोजिस्ट व प्रोफ़ेसर के रूप में कार्यरत रहे हैं।
  • दो रुपये में दवा देने वाले डॉ. महेन्द्र मुंजापारा दिल से समाजसेवी हैं। चिकित्सा शिविर के माध्यम से वह आठ लाख मरीजों की सेवा कर चुके हैं।
Loving Newspoint? Download the app now