राष्ट्रीय मिति श्रावण 19, शक संवत् 1947, भाद्रपद, कृष्ण प्रतिपदा, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 26, सफर 15, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 अगस्त 2025 ई.। दक्षिणायन में सूर्य, उत्तरी गोलार्ध, वर्षा ऋतु। राहुकाल सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।प्रतिपदा तिथि दोपहर 12:11 बजे तक, उसके बाद द्वितीया तिथि आरंभ होती है। धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 01:53 बजे तक, इसके बाद शतभिषा नक्षत्र शुरू। शोभन योग मध्यरात्रि 12:02 बजे तक, तदनन्तर अतिगण्ड योग का प्रारम्भ। कौलव करण रात्रि 12:11 तक, तदुपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि में संचार करेगा।
10 अगस्त 2025 को सूर्योदय समय: प्रातः 5:47 बजे।
10 अगस्त 2025 को सूर्यास्त समय: सायं 7:05 बजे।
10 अगस्त 2025 को आज का शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 4:22 बजे से प्रातः 5:05 बजे तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2:39 बजे से अपराह्न 3:32 बजे तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12:05 बजे से 12:48 बजे तक। गोधूलि काल सायं 7:05 बजे से सायं 7:26 बजे तक।
10 अगस्त 2025 को आज का अशुभ मुहूर्त:
राहु काल सायं 4:30 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। गुलिक काल दोपहर 3:30 बजे से सायं 4:30 बजे तक रहेगा। यमगण्ड दोपहर 12 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा। अमृत काल सुबह 9:07 बजे से 10:46 बजे तक है। दुर्मुहूर्त काल सुबह 5:19 बजे से 6:12 बजे तक है। पंचक पूरे दिन रहेगा।आज का उपाय: आज सूर्य देव को जल अर्पित करें और जल में रोली, अक्षत और लाल फूल डालें।
You may also like
Asia Cup 2025: पूरी तरह फीट नहीं हैं सूर्य कुमार! एशिया कप में इन 3 खिलाड़ियों को मिल सकती हैं कमान
शादी के बाद बीवी को निकल आई दाढ़ीˈ मूंछ पति ने टटोला तो उड़ गए होश
Flax Seeds Benefits : अलसी के बीज से बढ़ेगी इम्युनिटी और घटेगा वजन, ऐसे करें सेवन
बिहार में जन्म प्रमाण पत्र के लिए रिश्वतखोरी का खुलासा, कर्मचारी बोला— 'पैसा ऊपर तक जाता है'…
'जो काम नहीं करता, वो बुद्धू होता है', गुरु दत्त का खत, जिसने बच्चों को दी नई सीख