इंटरनेट डेस्क। जीएसटी सुधार लागू होने के बाद से देश में बहुत सी चीजों के दामों में कमी आई है। हालांकि सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं मिली है। कंपनियों ने आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कमी नहीं की है।
जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 104.72 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं डीजल 90.21 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर ही मिलेगा। देश के चार महानगरों में भी ईंधनों कीमतों में ज्यादा बड़ा बदलाव मंगलवार को नहीं हुआ है। राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72, डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95, डीजल 91.76 और चेन्नई में पेट्रोल 100.76 तथा डीजल 92.35 प्रतिलीटर है।
आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। हालांकि मई 2022 के बाद से देश में कीमतें नहीं बदली हैं।
PC:auto.hindustantimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
कन्या राशिफल: नवरात्रि के पांचवें दिन कन्या राशि वालों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, लेकिन…
भाजपा में नवीनीकरण होता रहता है, नित नए रक्त को मिलता है अवसर: महेंद्र नाथ पांडेय
भारतीय सेना श्री विजयपुरम और कैंपबेल-बे में अग्निवीर भर्ती रैली करेगी आयोजित
चूहा समेत 5 चीजें सपने में` दिखे तो समझिए खुलने वाला है भाग्य मां लक्ष्मी हो गई हैं मेहरबान
पश्चिम बंगाल: हुगली में नवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता, बड़े पैमाने पर पुलिस बल तैनात