इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। ये बढ़ती ही जा रही है। अब ये जंग पड़ोसी देश पोलैंड तक पहुंच गई है। अब पौलेंड के आकाश में आए हमलावर ड्रोन को लड़ाकू विमानों की ओर से मार गिराने की जानकारी सामने आई है। ड्रोन के मलबे से कुछ मकानों को नुकसान हुआ है। पोलैंड ने इस संबंध में रूस पर आरोप लगाया।
पौलेंड ने इस ड्रोन को रूसी बताया है। हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में इनकार कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, वॉरसा में रूस के राजदूत ने पोलैंड के आरोप आधारहीन करार दिया है। वहीं उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश पोलैंड ने इस संबंध में बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका सहित सहयोगी देशों से वार्ता शुरू कर दी है।
नाटो समझौते के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमले को सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है। इसका जवाब नाटो के सभी सदस्यों द्वारा एकजुट होकर दिया जाता है। अब समय ही बताएगा कि नाटो इस संबंध में क्या कदम उठाता है।
PC:livehindustan
You may also like
सिंह राशिफल 16 सितंबर 2025: आज खर्चों की भरमार, लेकिन किस्मत देगी बड़ा सरप्राइज!
कन्या राशिफल 16 सितंबर 2025: आज मिलेगी करियर में तरक्की, लेकिन स्वास्थ्य पर रखें नजर!
गृह मंत्री शाह मंगलवार को करेंगे 'द्वितीय राष्ट्रीय एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स सम्मेलन' का उद्घाटन
बिहार के पीरपैंती में बिजली उत्पादन संयंत्र से प्रदेश की प्रगति के नए द्वार खुलेंगे : मनोज कुमार सिंह
Asia Cup 2025: UAE के जीत से टीम इंडिया ने सुपर 4 में किया क्वालीफाई, अब आखिरी स्थान के लिए दो टीमों की टक्कर