इंटरनेट डेस्क। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के इन स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी जगह मिली है।
राजस्थान के केवल ये दो ही नेता इस सूची में जगह बना सके हैं। हालांकि चुनाव प्रचार के लिए गहलोत और पायलट के अलावा प्रदेश कांग्रेस के कई नेता बिहार जाने वाले हैं, लेकिन स्टार प्रचारकों में केवल इन्हीं दो नेताओं को जगह मिली है। वहीं भाजपा की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में एक भी राजस्थान नेता को जगह नहीं दी है।
चौंकाने वाली बात ये है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं था।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
बिजनौर की गली में युवती को पकड़कर जबरन किया Kiss, CCTV फुटेज शेयर कर कांग्रेस बोली- यही है बाबा जी का कथित 'रामराज्य'
क्यों खर्च करना दीया और मोमबत्ती पर, क्रिसमस से कुछ सीखो… दिवाली के मौके पर अखिलेश के बयान से मचा बवाल! BJP ने कह डाली ये बात
हत्या का षड्यंत्र रच डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले गिरफ्तार
जमीनी विवाद को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस पर पथराव
बाबर की कब्र पर जाकर कौन करता था सजदा? CM योगी बोले- सपा ने तो राम मंदिर भक्तों पर चलाई थी गोलियां और कांग्रेस…