इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधा है। उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि जिसके बाद हंगामा खड़ा हो सकता है। उन्होंने सीएम की तरफ इशारा करते हुए सीकर में कहा कि अगर मुन्ना भाई यमुना का पानी ले आए तो मैं खुद उन्हें माला पहनाऊंगा।
उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा, मुख्यमंत्री जी अगर यमुना का पानी आप ले आओगे नीम का थाना में भी, उस दिन मैं आपको आकर खुद माला पहनाऊंगा, आप लगे रहो, लगे रहो मुन्नाभाई की तरह, लगे रहो मुन्नाभाई एमबीबीएस की तरह।
जानकारी के अनुसार मौजूदा मुख्यमंत्री को मुन्नाभाई एमबीबीएस कहे जाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने अपने इस वीडियो को खुद भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
pc- business-standard.com
You may also like
प्रेमी के साथ भागी 2ˈ बच्चों की मां लौटी वापिस जब पति को लगी खबर तो
पश्चिमी उत्तर प्रदेश: आसमान में ड्रोन, ज़मीन पर ख़ौफ़
सरिस्का में बाघों की सुरक्षा भगवान भरोसे: प्रशासन की लापरवाही से महीनों से बंद पड़े कैमरे, शिकारियों के लिए रास्ता साफ़
लीग्स कप 2025: मेसी के दो असिस्ट से इंटर मियामी ने एटलस को 2-1 से हराया
ICC Rankings: युवराज सिंह का शागिर्द बना दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज, अपने साथी को पीछे छोडा