इंटरनेट डेस्क। कार्तिक मास में आने वाली देवउठनी एकादशी का पर्व हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखता है। यह वह दिन है जब सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इस साल देवउठनी एकादशी 01 नवंबर को पड़ रही है। इसी दिन से शुभ काम जैसे विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश जैसे सभी शुभ कामों की शुरुआत हो जाती है। वैसे शास्त्रों के अनुसार, देवउठनी एकादशी की रात कुछ विशेष स्थानों पर दीपक जलाना बहुत शुभ और फलदायी माना गया है, तो जानते हैं इस बारे में।
तुलसी के पौधे के पास
देवउठनी एकादशी की शाम को तुलसी के पौधे के पास घी के 5 दीपक जलाएं। तुलसी माता को हरिप्रिया और माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में उनके सामने दीपक जलाने से वैवाहिक जीवन की मुश्किलें दूर होती हैं।
मुख्य द्वार
एकादशी की रात को घर के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों ओर गाय के घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और सुख-शांति बनी रहती है।
पीपल के पेड़ के नीचे
देवउठनी एकादशी की रात पीपल के पेड़ के नीचे एक दीपक जलाएं और उसकी सात बार परिक्रमा करें। ऐसा करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।
pc- aaj tak
You may also like
 - Mumbai Powai Hostage: 2 करोड़ खर्च, रोहित की सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल, फिर पड़ा दौरा, बच्चों को बंधक बनाने की असली वजह क्या है?
 - गोपाष्टमी पर्व: प्रकाश सेठ ने कहा- गौ सेवा एक परम सेवा है, गायों के प्रति दिखा प्रेम
 - हर घर में मौजूद तीन अदृश्य शक्ति स्तंभ, जो हैं सुख-समृद्धि की असली नींव
 - Smriti Mandhana Wedding: इस दिन इंदौर की बहू बनेगी टीम इंडिया की धुरंधर, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल के सात फेरों की तारीख तय!
 - छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में एक लाख की इनामी महिला सहित 3 नक्सलियाें ने किया आत्मसमर्पण




