इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड टीम के दिग्गज क्रिकेटर जेम्स विंस ने द हंड्रेड में अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया है। द हंड्रेड में सदर्न ब्रेव और वेल्स फायर के बीच खेले गए मुकाबले में विंस ने 26 गेंद पर 29 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है। उन्होंने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
विंस के टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान अब 6663 रन हो गए हैं। जेम्स विंस ने 206 पारियों में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करवाई। वहीं फाफ डु प्लेसिस ने 203 पारियों में 6634 रन बनाए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बतौर कप्तान 188 पारियों में 6564 रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में एमएस धोनी चौथे स्थान पर हैं, जिन्होंने 289 पारियों में 6283 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 224 पारियों में 6064 रन बनाकर इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं।
PC-espncricinfo.com
You may also like
बिहार SIR: चुनाव आयोग को वोटर लिस्ट पर 22 दिन में मिली सिर्फ एक राजनीतिक दल की शिकायत
12वीं पास से बीटेक तक के लिए सुनहरा मौका! 50 हजार नौकरियों की सौगात, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Top-3 खिलाड़ी जिन्होंने T20 Asia Cup में Team India के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन, दो T20I से ले चुके हैं संन्यास
दूध में लौंग डालकर पी लें पुरुष फिर देखिए ये चमत्कारीˈˈ फ़ायदा
महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का संशोधित कार्यक्रम, मुंबई का डीवाई पाटिल स्टेडियम नया वेन्यू