इंटरनेट डेस्क। तुलसी के पौधे का सनातन धर्म में बहुत अधिक महत्व है। तुलसी की पूजा की जाती हैं और इस घर में रखना शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है, कार्तिक मास की द्वादशी तिथि को तुलसी विवाह पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप के संग तुलसी जी का विवाह संपन्न होता है। यह पर्व इस साल 2 नवंबर, 2025 को पड़ रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पौधों को तुलसी के पास रखना शुभ नहीं माना जाता है?
कैक्टस या नागफनी
कैक्टस का पौधा कांटेदार होता है और इसे अक्सर नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए रखा जाता है, लेकिन तुलसी के पास कैक्टस लगाने से उल्टा असर पड़ सकता है।
नींबू का पौधा
नींबू अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन तुलसी के पास इसका पौधा रखना शुभ नहीं माना जाता।
शमी का पौधा
शमी का पौधा घर की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन तुलसी के पास इसे लगाने से परिवार में अनहोनी की संभावना बढ़ सकती है, इससे मानसिक तनाव बढ़ जाता है।
चमेली का पौधा
चमेली सुगंधित और सुंदर होता है, लेकिन तुलसी के पास इसे लगाने से वास्तु दोष का खतरा बढ़ सकता है, इससे परिवार के सदस्यों की आय और सुख-शांति प्रभावित हो सकती हैै।
pc- squareyards.com
You may also like

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अनूपपुर: माँ नर्मदाँचल एक दिन विश्व पटल में जाना जायेगा- संत दादा गुरू

राजगढ़ःदुकान के गल्ले से नकदी चोरी के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

रावण का कौशल्या का अपहरण: एक अनसुनी कहानी

राजगढ़ःवृद्वा से धोखाधड़ी कर कान के टाॅप्स उतरवा ले गई अज्ञात महिला, केस दर्ज





