Next Story
Newszop

Vastu Shastra: आपको भी अगर आपके आस पास ये चीजे आएं नजर तो समझ जाएं आने वाली हैं खुशियां

Send Push

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र में कई चीजों को शुभ माना गया है। आपने भी देखा होगा की लोग आपस में बात करते रहते हैं की आज ये चीज सुबह सुबह दिखी तो दिन सही गुजर गया। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जो अगर आपके आसपास दिखाई देती हैं, तो यह आपके लिए एक शुभ संकेत हो सकता है। ऐसे में अगर आपको भी अपने आसपास यह संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो आपको इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

शुभ हैं ये घटनाएं
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि सुबह-सुबह मंदिर की घंटियों या शंख की आवाज सुनना काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही अगर आपके घर में अचानक से कोई मोहित सुगंध आने लगे, तो यह भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।
पक्षियों का दिखना शुभ
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि अगर आपको अपने आसपास कुछ पक्षी जैसे तोता या फिर उल्लू दिखाई देता है, तो यह भी एक खास संकेत के रूप में देखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस पक्षियों का दिखना आपको धन लाभ का संकेत दे सकता है।

इन चीजों का दिखना
अगर आप किसी काम से घर से बाहर जा रहे हैं और आपको कोई गाय या फिर बछड़ा, गाय का दूध पीते हुए दिख जाए,घर से निकलते समय मंदिर में पूजा होते हुए देखना भी एक शुभ संकेत के रूप में देखा जाता है।

pc- abp news

Loving Newspoint? Download the app now