(Bhiwani News) भिवानी। राधास्वामी सत्संग दिनोद आश्रम में आज परम संत सतगुरु कंवर साहेब जी महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए आध्यात्मिक ज्ञान का प्रवाह किया। सत्संग में उन्होंने भक्ति, साधना, गुरु वचन की महिमा, संत संगति और मन की शुद्धता पर गहन चर्चा की।
सतगुरु कंवर साहेब जी महाराज ने श्रद्धालुओं को यह संदेश दिया कि गुरु के कार्यों का अनुकरण न करें, बल्कि उनके कहे अनुसार चलें, क्योंकि गुरु वचन का पालन भक्ति का पहला कदम है।
संतों की संगति का महत्व
उन्होंने बताया कि सच्चे संतों के वचन केवल शब्द नहीं होते, बल्कि ये आत्मा को जागृत करने वाले दिव्य संकेत होते हैं। इनका अनुसरण करने से साधक संसारिक भटकाव से बचकर मुक्ति के मार्ग पर अग्रसर होता है। संतवाणी की महत्ता को रेखांकित करते हुए महाराज जी ने कहा कि महापुरुषों की बानी जीव के कल्याण के लिए होती है। संतों की संगति हृदय के द्वार खोल देती है, जिससे जीव के भीतर छिपी दिव्य ज्योति प्रकट होती है।
सतगुरु ने कहा कि संतों के साथ बैठना आत्मा को उच्चतर चेतना की ओर ले जाता है।
आत्मिक उन्नति के लिए सद्गुणों का ग्रहण
साध संगत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी आँख, कान और मुख का उपयोग केवल सद्गुणों के ग्रहण हेतु करें, क्योंकि यही तीन अंग आपकी संगति तय करते हैं। इनका संयमित और सकारात्मक प्रयोग ही आत्मिक उन्नति की नींव बनता है।
सतगुरु जी ने आत्मा की स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि मनुष्य पर जड़ और चेतन की अनेक गांठें हैं जो उसे माया में बाँधे रखती हैं। उन्होंने कहा कि हम संसारिक पदार्थों के लिए भागते हैं और अभिमान करते हैं, जबकि वे भक्ति की दृष्टि से निष्प्रयोजन हैं।
आत्मिक यात्रा का महत्व
गुरु महाराज जी ने उदाहरण देकर समझाया कि जैसे स्टेशन पर टिकट लेकर खड़े रह जाने से यात्रा पूरी नहीं होती, वैसे ही केवल नामदान लेकर बिना अभ्यास किए आत्मिक यात्रा अधूरी रहती है। नाम की कमाई और भक्ति ही आत्मा को अपने परम लक्ष्य की ओर ले जाती है।
सतगुरु जी ने परिवार और सामाजिक कर्तव्यों पर भी बल देते हुए कहा कि अपने जीवन को सात्विक बनाओ। अपने सुख की खातिर किसी दूसरे को दुख मत दो। माता-पिता और बुजुर्गों की सेवा करो तथा बच्चों को आदर्श और संस्कारयुक्त शिक्षा दो।
You may also like
श्रेयस अय्यर ने IPL में बनाय बड़ा रिकॉर्ड, बतौर कप्तान रोहित-धोनी और कोहली भी नहीं कर पाए ऐसा
कानपुर चिड़ियाघर में तेजी से फैला बर्ड फ्लू, तेंदुए और बाघ आए चपेट में, बनाए गए रेड जोन
बिहार की राजनीति में आया नया मोड़! बड़े नेता ने BJP को दिया झटका, अपने समर्थकों के साथ RJD में हुए शामिल
62 वर्षीय पूर्व विधायक की युवा दुल्हन से शादी, राजनीतिक भविष्य पर चर्चा
गर्मियों की सबसे बड़ी काट है मुलेठी, दिमाग ही नहीं, शरीर को भी रखता है ठंडा