हेल्थ कार्नर: सुबह उठते ही हम सबसे पहले वाशरूम में जाकर ब्रश करते हैं। यह हमारे दिन की शुरुआत का पहला कदम होता है। टूथपेस्ट, टूथब्रश और माउथवॉश जैसे डेंटल उत्पाद हमारे दांतों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। दादी-नानी के नुस्खों के साथ-साथ बाजार में उपलब्ध डेंटल प्रोडक्ट्स का उपयोग हम अपने दांतों को स्वस्थ और चमकदार बनाने के लिए करते हैं। लेकिन क्या हम जानते हैं कि इन उत्पादों का हमारे दांतों पर क्या प्रभाव पड़ता है? अक्सर हम टीवी विज्ञापनों के प्रभाव में आकर ऐसे उत्पाद खरीद लेते हैं जो वास्तव में उतने फायदेमंद नहीं होते।
आज हम कुछ ऐसे उत्पादों के बारे में चर्चा करेंगे, जो आपके दांतों के लिए फायदेमंद समझे जाते हैं, लेकिन असलियत में वे नुकसान भी पहुँचा सकते हैं।
1. इलेक्ट्रिक टूथब्रश: यह दांतों की सफाई में मददगार होते हैं, लेकिन सही तरीके से उपयोग करना जरूरी है। कई लोग इसे अधिक दबाव से इस्तेमाल करते हैं, जिससे ब्रिसल्स मुड़ जाते हैं। इलेक्ट्रिक टूथब्रश को केवल दांतों से छूने पर ही काम करना शुरू कर देता है। इसलिए, इसे सही तरीके से इस्तेमाल करने के लिए डेंटल हाइजीनिस्ट से सलाह लें।
2. वाइटनिंग टूथपेस्ट: बाजार में कई वाइटनिंग टूथपेस्ट उपलब्ध हैं, जो दांतों को सफेद करने का दावा करते हैं। लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स दांतों पर एक अस्थायी परत बना देते हैं और सेंसिटिविटी बढ़ा सकते हैं। इसके उपयोग से मसूड़ों पर पीली परत जमने लगती है, जिससे दांतों का रंग काला होने लगता है।
3. ब्रश करने के बाद पानी का उपयोग: ब्रश करने के बाद अधिक पानी से कुल्ला करना दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे फ्लोराइड की मात्रा कम हो जाती है। बेहतर है कि आप नॉन-अल्कोहल माउथवॉश का उपयोग करें और ब्रश करने के बाद कम से कम 30 मिनट तक कुछ न खाएं।
4. तेज़ी से ब्रश न करें: दांतों को अधिक दबाव से ब्रश करना गलत है। इससे मसूड़ों को नुकसान पहुँच सकता है। ब्रश करने की तकनीक को बदलते रहना चाहिए और हमेशा सर्कुलर मोशन में ब्रश करना चाहिए।
You may also like
गधे` से सीख लो ये 3 बातें, हर फील्ड में सफलता कदम चूमेगी! चाणक्य नीति का वो रहस्य जो बदल देगा आपकी ज़िंदगी
11:30` बजे आया वीडियो कॉल रिसीव करते ही दिखा निर्वस्त्र लड़का करने लगा ऐसा काम महिला की निकल गई चीख
GST Council Meeting : GST पर आज होगी बड़ी बैठक, क्या बदल जाएंगी टैक्स की दरें? आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर
छत्तीसगढ़ और मंदसौर में ईडी की बड़ी कार्रवाई, ठेकेदारों और बिचौलियों के ठिकानों पर मारा छापा
बीजिंग में सैन्य प्रदर्शन पर ट्रंप की टिप्पणी, चीन, रूस और उत्तर कोरिया पर लगाया साजिश का आरोप