Top News
Next Story
Newszop

Who Is Anura Kumara Dissanayake: चीन से नजदीकी, अडानी के प्रोजेक्ट्स के खिलाफ!, श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बनने जा रहे अनुरा कुमारा दिसानायके से भारत की बढ़ सकती है चिंता

Send Push

कोलंबो। अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के नए राष्ट्रपति होंगे। श्रीलंका में शनिवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में अनुरा कुमारा दिसानायके ने मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे और साजिथ प्रेमदासा को बड़े अंतर से हरा दिया। अनुरा कुमारा दिसानायके का श्रीलंका का राष्ट्रपति बनना भारत के लिए चिंता का सबब बन सकता है। अनुरा कुमारा दिसानायके को चीन का समर्थक माना जाता है। साथ ही उन्होंने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद के चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि जीतने पर अडानी ग्रुप के प्रोजेक्ट बंद करा देंगे। उन्होंने अडानी के प्रोजेक्ट्स को श्रीलंका की ऊर्जा संप्रभुता के लिए खतरा बताया था।

24 नवंबर 1968 को अनुरा कुमारा दिसानायके का जन्म हुआ था। 56 साल की उम्र के अनुरा कुमारा दिसानायके को श्रीलंका में लोग एकेडी के नाम से भी जानते हैं। अनुरा कुमारा दिसानायके कोलंबो से पहले सांसद भी चुने जा चुके हैं। जनता विमुक्ति पेरामुना यानी जेवीपी और नेशनल पीपुल्स पावर यानी एनपीपी का नेतृत्व अनुरा कुमारा दिसानायके करते हैं। अनुरा कुमारा दिसानायके मार्क्सवादी विचारधारा के हैं। उन्होंने देश में नई राजनीतिक संस्कृति की जरूरत बताई थी। अपने पद पर बैठने के 45 दिन में अनुरा कुमारा श्रीलंका की संसद को भी भंग करने का एलान कर चुके हैं। अनुरा कुमारा दिसानायके की पार्टी जेवीपी ने श्रीलंका में 1980 के दशक में लिट्टे को खत्म करने के लिए भारत से भेजी गई पीस कीपिंग फोर्स का खूब विरोध किया था।

image

शनिवार को श्रीलंका में करीब 75 फीसदी वोटरों ने नए राष्ट्रपति के चुनाव के लिए वोट डाला था। साल 2022 में श्रीलंका की माली हालत बिगड़ने और गृहयुद्ध जैसे हालात बनने के बाद पहली बार राष्ट्रपति का चुनाव कराया गया। अनुरा कुमारा को रविवार सुबह तक हुई गिनती में 52 फीसदी यानी 727000 वोट मिले थे। अनुरा कुमारा दिसानायके के बाद साजिश प्रेमदासा वोट पाने में नंबर 2 रहे। उनको 333000 वोट मिल चुके थे। जबकि, मौजूदा राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को 235000 वोट ही मिल सके। यानी सिर्फ 16 फीसदी।

The post Who Is Anura Kumara Dissanayake: चीन से नजदीकी, अडानी के प्रोजेक्ट्स के खिलाफ!, श्रीलंका के नए राष्ट्रपति बनने जा रहे अनुरा कुमारा दिसानायके से भारत की बढ़ सकती है चिंता appeared first on News Room Post.

Loving Newspoint? Download the app now