खुद की नजरों में गिरा देती हैं ये आदतें, समय रहते करें सुधार
अक्सर लोग गलती करने के बाद उसे स्वीकार नहीं करते और न ही सामने वाले से माफी मांगते हैं। यह रवैया धीरे-धीरे आत्मसम्मान को चोट पहुंचाता है। जब कोई व्यक्ति खुद की ही नजरों में गिरने लगता है, तो उसका आत्मविश्वास और जीवन की दिशा दोनों प्रभावित हो सकती हैं।
आइए जानें, वे कौन-सी आदतें हैं जो व्यक्ति को अपनी ही नजर में छोटा बना देती हैं।
1. क्षणिक लाभ के लिए गलत रास्ता चुननाजब कोई व्यक्ति अपने मूल्यों और संस्कारों को नजरअंदाज कर केवल तात्कालिक लाभ या खुशी के लिए गलत कार्य करता है, तो वह भीतर से टूटने लगता है। ऐसा आचरण बाद में पछतावे और आत्मग्लानि का कारण बनता है।
2. अपनी बातों से पीछे हट जानाकिसी से किया गया वादा निभाना व्यक्ति की ईमानदारी और चरित्र को दर्शाता है। जब कोई व्यक्ति बार-बार अपनी बात से मुकरता है, तो न सिर्फ दूसरों का भरोसा खोता है, बल्कि स्वयं की नजरों में भी गिरने लगता है।
3. माता-पिता का सम्मान न करनामाता-पिता का आदर करना न केवल एक नैतिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह हमारी संस्कृति का आधार भी है। जो व्यक्ति अपने माता-पिता का सम्मान नहीं करता, वह दूसरों की नजरों में भले ही कुछ समय के लिए बच जाए, लेकिन अपनी आत्मा के सामने झुक जाता है।
4. पैसे का दुरुपयोग करनाअगर कोई व्यक्ति अपनी कमाई को परिवार की जरूरतों या किसी ज़रूरी काम के बजाय बेकार की चीजों में खर्च करता है, तो यह भी एक ऐसी आदत है जो खुद के प्रति सम्मान को कम कर सकती है। विवेकपूर्ण ढंग से संसाधनों का उपयोग करना आत्मसम्मान और आत्मसंतोष को बनाए रखता है।
The post first appeared on .
You may also like
जुड़वा होने का भाइयों ने उठाया फायदा, एक करता चोरी तो दूसरा CCTV के सामने रहता, पुलिस ने किया गिरफ्तार! ◦◦ ◦◦◦
अजमेर पुलिस ने बांग्लादेशी नागरिक को किया गिरफ्तार! बॉर्डर क्रॉस कर भारत में प्रवेश करने का मामला, अबतक इतने लोग अरेस्ट
1995 का वो तंदूर कांड, जब पति ने पत्नि को दिया था भून, अवैध संबंध के शक में उजाड़ दिया था पूरा घर ◦◦ ◦◦◦
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ़, क्या बात हुई?
पूर्व प्रेमी बना हैवान: पहले छात्रा का बायां हाथ मिला… फिर सिर का कंकाल और पसलियां, बर्बरता देख सिहर गए लोग ◦◦ ◦◦◦