भारतीय टेलीविजन पर जबरदस्त हिट रहा कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स' अपने तीसरे सीजन के साथ वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है। अपनी मजेदार किचन कुकिंग और मस्ती भरे सेलिब्रिटी मोमेंट्स के लिए मशहूर इस शो की मेजबानी हमेशा की तरह भारती सिंह करेंगी और जज शेफ हरपाल सिंह सोखी हैं। इसका नया प्रोमो आ चुका है और इसमें कंटेस्टेंट्स के साथ रिलीज डेट भी कंफर्म हो गई है।   
   
फैंस को हंसाने और और गुदगुदाने वाले दो सफल सीजन के बाद, ' लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' को लेकर उत्साह पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। अपने दूसरे बच्चे के साथ प्रेग्नेंट होने के बावजूद भारती अपनी खास एनर्जी लेकर वापस आ गई हैं।
   
' लाफ्टर शेफ्स 3 ' का प्रोमोशो का प्रोमो आते ही दिख गया कि इसमें कौन से कंटेस्टेंट्स होंगे। सबसे पहले तो कृष्णा अभिषेक और अली गोनी हवा में लटके हुए दिखते हैं। फिर एल्विश और करण की एंट्री होती है। समर्थ और अभिषेक भी इस सीजन में लौट चुके हैं। फिर जन्नत जुबैर आती हैं। इसके बाद विवियन डीसेना और गुरमीत चौधरी की डांस करते हुए एंट्री होती है। वहीं, तीन लड़कियां तेजस्वी, ईशा सिंह और ईशा मालवीय आती हैं। अंत में देबिना की भी झलक दिखाई देती है। फिर कश्मीरा शाह हरपाल सिंह के साथ बाइक पर बैठकर आती हैं।
     
फैंस को है कंटेस्टेंट्स से नाराजगीनए सीजन में कुछ फैंस के पसंदीदा कंटेस्टेंट्स वापस आ रहे हैं और साथ ही कुछ रोमांचक नए चेहरे भी पेश किए जा रहे हैं। लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है और फैंस थोड़ी नाराजगी भी दिखा रहे हैं। कमेंट सेक्शन में कास्टिंग को लेकर सवाल उठाए गए हैं और लोगों का कहना है कि निया और सुदेश के साथ विक्की-अंकिता की जोड़ी को भी वापस लाना चाहिए था। लोग बॉयकॉट भी कर रहे हैं और इन कंटेस्टेंट्स को घटिया भी कह दिया है।
   
इस दिन शुरू होगा 'लाफ्टर शेफ्स 3'यह शो 'पति पत्नी और पंगा' की जगह लेगा और 22 नवंबर, 2025 को प्रीमियर होगा, जो हर वीकेंड रात 9 से 9:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा। इसके एपिसोड जियो हॉटस्टार पर भी स्ट्रीम किए जाएंगे। तमिल हिट 'कुकू विद कोमाली' से प्रेरित यह शो खाना पकाने की चुनौतियों के साथ ह्यूमर के लिए जाना जाता है।
  
You may also like

केरल : चलती ट्रेन से फेंकी गई टीनएजर की हालत गंभीर, जांच जारी

नोएडा कारोबारी के दो मोबाइल नंबरों पर रजिस्टर्ड थीं 123 फर्जी फर्में, अब GST रजिस्ट्रेशन होगा रद्द

VIDEO: मैं जिंदा रहूंगी और…हवस' पूरी नहीं होने पर बिलबिलाए पति ने फेंका था छत से नीचे- महिला ने बताई बेडरूम की कहानी

दो साइबर कैफे से 36 लाख से अधिक की राशि बरामद,अनुमंडल प्रशासन ने देर रात की छापेमारी

देव दीपावली पर्व पर गौदोलिया से दश्वाशमेध क्षेत्र की परिधि में नहीं आने दिए जाएंगे वाहन