एक्ट्रेस गौहर खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने बीते दिन अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अलग अंदाज में पति जैद दरबार के साथ वीडियो बनाया और अंत में खुलासा किया कि वह नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। इस बीच उन्हें रैम्प वॉक करते हुए देखा गया। जहां उन्होंने दुपट्टे से बेबी बंप छिपाया था। लोग अब उनकी तारीफ कर रहे हैं। गौहर खान ने पहले बेटे को 10 मई, 2023 को जन्म दिया था। अब उन्होंने अप्रैल, 2025 में दूसरी प्रग्नेंसी का ऐलान किया है। हालांकि इस दौरान जहां महिलाओं को हील्स पहनने को मना किया जाता है। वहीं, 41 साल की एक्ट्रेस हाई हील्स में रैम्प वॉक करती दिखाई दीं। उन्होंने इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी किया था, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। गौहर खान ने प्रेग्नेंसी में किया रैम्प वॉकगौहर खान इस दौरान अपने बेबी बंप को दुपट्टे से ढंकती दिखाई दीं। साइड से तो नजर आ रहा था लेकिन जब वह पीछे की तरफ मुड़ने लगीं तो उन्होंने पेट पर हाथ रख लिया, जिससे दुपट्टा हवा से उस जगह से हट न जाए। अब इस पर लोगों ने रिएक्ट किया। कुछ ने तो जमकर तारीफ की और कुछ ने सवाल उठाए। गौहर खान के वीडियो पर लोगों का रिएक्शनगौहर खान का वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, 'प्रेग्नेंसी में रैम्प वॉक?' एक ने लिखा, 'प्रेग्नेंसी के दौरान अच्छा कॉन्फिडेंस है।' एक ने उनके आउटफिट का मजाक उड़ाते हुए लिखा, 'क्या कॉम्बिनेशन है।' एक ने लिखा, 'अरे प्रेग्नेट हैं तो हील क्यों पहनी है?' एक ने लिखा, 'उमराह करने वाले लोग।' एक ने लिखा, 'इतना पेट तो हर किसी का होता है।'
You may also like
कई साल बाद 15 अप्रैल को राज योग बन रहा है, इन राशियों की किस्मत चमकेगी…
केंद्र सरकार की टोल टैक्स में राहत की योजना: जानें क्या हैं प्रस्ताव
सूर्यास्त के समय अपनाएं ये 4 सरल उपाय
31 वर्षीय महिला को 13 वर्षीय पिता के कारण मिली 3 महीने की जेल की सजा
कर्नाटक में पारिवारिक विवाद के चलते भाई की हत्या की साजिश का खुलासा