Travel
Next Story
Newszop

दुनिया की अनोखी फ्लाइट, जिसमें सफर किया लाइफ में कभी नहीं होंगे Late, 53 सेकंड में पहुंचा देगी डेस्टिनेशन तक

Send Push
एक देश से दूसरे देश जाने के लिए हम सभी फ्लाइट का इस्तेमाल करते हैं। जिसमें यात्रियों के लिए कई सुविधा दी जाती है। वहीं आज फ्लाइट्स के आने से यात्रा जहां आसान हुई है, वहीं समय की भी काफी बचत हुई है। भारत से अगर UK या US जाएं तो हम सभी फ्लाइट ही चुनेंगे, क्योंकि एक यही माध्यम है, जिसके जरिए हम इन देशों में कम समय में पहुंच सकते हैं। इसके अलावा, दिल्ली से मुंबई और दिल्ली से बेंगलुरु या दिल्ली से लखनऊ जाने के लिए फ्लाइट 2 से ढाई घंटे का समय ले लेती है। जो हमें काफी कम लगता है, लेकिन आपको बता दें, दुनिया में एक ऐसी फ्लाइट भी है, जो यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक सिर्फ 53 सेकंड में पहुंचा देती है।
जानें- फ्लाइट के बारे में image

दुनिया के सबसे छोटे एयरलाइन सर्विस की सुविधा देने वाले जिस फ्लाइट की हम बात कर रहे हैं, वो 'Loganair' द्वारा ऑपरेट की जाती है, जो पिछले करीब 50 सालों से यहां सर्विस दे रही है। पूरी दुनिया में इस फ्लाइट की चर्चा होती है, क्योंकि ये मात्र 53 सेकंड में यात्रियों को उनके डेस्टिनेशन तक पहुंचा देती है।


53 सेकंड में कैसे सफर पूरा करते हैं ये एयरलाइन? image

अब आप ये सोच रहे होंगे, कि आखिर इस फ्लाइट की डेस्टिनेशन कितनी पास है, जहां ये पलक झपकते ही पहुंच जाती है। आपको बता दें, ये फ्लाइट 1.7 मील (2.7 किलोमीटर) की दूरी तय करती है। इस दूरी को तय करने में केवल 53 सेकंड लगते हैं। ये फ्लाइट स्कॉटलैंड (scotland) के 2 आइलैंड वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे के बीच उड़ान भरती है।


इतने कम समय के लिए यहां क्यों उड़ान भरती है फ्लाइट image

दरअसल इन दोनों आइलैंड वेस्ट्रे (Westray) और पापा वेस्ट्रे (Papa Westray) के बीच कोई पुल नहीं है। वहीं समुद्र का पानी नाव, फेरी चलाने लायक नहीं है। जिसके बाद स्कॉटलैंड की सरकार ने साल 1967 में दुनिया की सबसे छोटी कमर्शियल फ्लाइट शुरू की थी। आपको बता दें, यह आमतौर पर ये फ्लाइट लगभग 90 सेकंड में अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच जाती है, लेकिन अगर मौसम साफ और हवाएं साथ दें, तो डेस्टिनेशन तक पहुंचने में 53 से 59 सेकंड यानी एक मिनट से भी कम समय लगता है।


जानें- कैसी ये फ्लाइट सर्विस image

1.7 मील (2.7 किलोमीटर) की दूरी तय करने के लिए इस फ्लाइट में कोई क्रू मेंबर नहीं होता है और न ही को- पायलट होता है। फ्लाइट में केवल एक पायलट होता है। इसी के साथ इस फ्लाइट में एक समय में सिर्फ 8 ही यात्री ही ट्रैवल कर सकते हैं। सामान्य परिस्थितियों में, दुनिया की सबसे छोटी कमर्शियल फ्लाइट 90 से 120 सेकंड के बीच अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच जाती है, लेकिन मौसम की स्थिति बढ़िया रहे, तो सफर को केवल 53 सेकंड में पूरा किया जा सकता है।


जानें फ्लाइट का किराया image

अगर आप भी दुनिया की सबसे छोटी एयरलाइन सर्विस के फ्लाइट में सफर करना चाहते हैं, तो आपको 1,866 से 4,941 रुपये तक खर्च पड़ सकते हैं। बता दें, सरकार वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे (Westray to Papa Westray Flight) में रहने वाले लोगों को सब्सिडी देती है, ऐसे में उनका किराया दुनिया भर के टूरिस्ट की तुलना में कम है। वहीं दोनों आइलैंड की जनसंख्या की बात करें, तो यहां 690 लोग रहते हैं, जिसमें वेस्ट्रे में लोगों की संख्या 4,941 और पापा वेस्ट्रे में लोगों की संख्या 90 है।

Loving Newspoint? Download the app now