नई दिल्ली: भारत के युवा और विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में अपने नाम का डंका बजाया। उन्होंने किसी को नहीं बख्शा। अभिषेक की तूफानी बल्लेबाजी ने सबको अपना फैन बना लिया। अभिषेक ने 200 के शानदार स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए एशिया कप में 7 मैचों में 314 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक देखने को मिले थे। बता दें कि वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। अब अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैच की टी20 सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि, पहले टी20 से पहले भारत के पूर्व असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर ने अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी।
अभिषेक नायर ने अभिषेक शर्मा को लेकर क्या कहा?
स्टार स्पोर्ट्स पर एक इंटरव्यू में अभिषेक नायर ने कहा, 'अगर अभिषेक नायर फॉर्म में हुए तो जोश हेजलवुड आउट ऑफ फॉर्म हो जाएंगे। जिस तरह से वह बल्लेबाजी करते हैं। उन्हें पहली गेंद पर चौका या छक्का लगाने के लिए जाना जाता है। अगर आप पावरप्ले में डर पैदा करते हैं, तो यह पूरी पारी में बना रहता है।
अभिषेक शर्मा का खेल पर यही प्रभाव है। अगर वह छह ओवर बल्लेबाजी करते हैं, तो भारत 60 से 80 के बीच स्कोर करेगा। इससे उनके साथी बल्लेबाजों पर दबाव कम होगा, जबकि विरोधी टीम पर दबाव बढ़ेगा।
अभिषेक शर्मा का करियर
बता दें कि अभिषेक शर्मा अमृतसर के रहने वाले हैं। उन्होंने भारत के लिए 24 टी20 अब तक खेले हैं, जिसमें अभिषेक वे 196.1 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 849 रन बनाए हैं। अभिषेक के नाम टी20 इंटरनेशनल में 2 शतक और 5 अर्धशतक भी हैं। अभिषेक को अब तक भारत के लिए हालांकि वनडे और टेस्ट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। भारतीय फैंस को अभिषेक शर्मा से पहले टी20 में काफी उम्मीदें होंगी।

You may also like

अलर्ट: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बढ़ रही साइबर ठगी से रहें सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

प्रशांत किशोर का बिहार-बंगाल के वोटर लिस्ट में नाम दर्ज

iPhone 16 Pro की कीमत फिसलकर आई नीचे, यहां मिल रहा 19,910 रुपये का सीधा डिस्काउंट

वैश्विक संवाद का दक्षिण अफ्रीकी सत्र जोहान्सबर्ग में आयोजित

क्या है 'संभल फाइल्स'? अमित जानी की नई फिल्म 1978 के दंगों पर आधारित