विलेन कितना ही ताकतवर और खूंखार क्यों न हो, आखिर में उसे हारना ही पड़ता है। ऐसा ही जंगल का एक 'विलेन' आखिरकार कैद में आ गया है। उसने बहुत आतंक मचाया। खेत बर्बाद किए..4 लोगों की जान ली। इस वजह से उसे नाम मिला - 'रोलेक्स'। तमिलनाडु के कोयंबटूर के गांवों में दहशत मचाने और बार-बार आम लोगों को परेशान करने के लिए इसे कैद करने की सजा सुनाई गई है। रोलेक्स कोई 'भाई' या गैंगस्टर नहीं बल्कि एक हाथीहै, जिसने पिछले लंबे समय से आतंक मचा रखा है।
आज शुक्रवार को इसे बंदी बना लिया गया है। रोलेक्स को बंदी बनाने का वीडियो वन विभाग ने जारी किया है। इसहाथी को अपने आक्रामक रवैये और लगातार इंसानों और खेतों को नुकसान पहुंचाने के लिए जाना जाता है। लंबे समय से इसे पकड़ने की बातें कहीं जा रही थीं। पिछले महीने वन विभाग ने इसे काबू करने के लिए स्पेशल ऑपरेशन की शुरुआत की थी। 17 अक्टूबर को आधी रात के बाद आखिरकार इसे काबू पाया गया है।
कैसे नाम पड़ा रोलेक्सकमल हासन और सूर्या की फिल्म 'रोलेक्स' तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले सूर्या का नाम 'रोलेक्स' ही है। रोलेक्स का किरदार निभाते हुए सूर्या को बहुत ही खूंखार और आक्रामक दिखाया गया है। वो शख्स जो बात-बात पर खून बहा सकता है। बस इसी वजह से कोयंबटूर में इस हाथी को नाम मिला-रोलेक्स।
4 लोगों की जान ले चुकारोलेक्स हाथी बहुत ही विशालकाय है। करीब 4.5 टन वजनी इस हाथी का कद 8 फुट से भी ज्यादा है। अक्सर गांवों में घुस जाना और उत्पात मचाना इसकी आदत में शुमार हो चुका है। रोलेक्स के हमले में 4 लोगों की जान भी जा चुकी है। इस हाथी को ट्रैंक्युलाइज कर सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करने के लिए परमिशन मांगी गई थी। 4 सितंबर को चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन ने इसकी अनुमति दे दी। दो वन विभागों के अधिकारियों और विशेषज्ञों को मिलाकर एक टीम बनाई गई।
बेहोशी के इंजेक्शन के बाद भी हो गया फराररोलेक्स की हरकतें बिल्कुल फिल्मों के विलेन जैसी ही रही। पिछले महीने कोयंबटूर फॉरेस्ट रेंज में वन विभाग ने घेर लिया था। उसे ट्रैंक्युलाइज भी किया गया। इसके बावजूद वो कैद से भाग निकलने में कामयाब हो गया। बेहोशी की हालत में भी वो जंगल में फरार हो गया।
देर रात चला ऑपरेशनरोलेक्स हर रात जंगल से बाहर आता और गांव में उत्पात मचाता। खेतों को बर्बाद कर देता। 17 अक्टूबर की देर रात भी वो इसी नीयत से बाहर आया, लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि इस बार वो फंस जाएगा। पहले उसे ट्रैंक्युलाइज किया गया, फिर उसके गले और पैरों में रस्सियां डाली गईं ताकि वो भाग ने सके। इसके बाद विशेष तौर पर ट्रेंड किए गए कुमकी हाथियों (कपिल देव, वसीम और बोमन) ने उसे घेर लिया। इन तीनों ने उसे धीरे-धीरे लॉरी में धकेलना शुरू कर दिया। इस दौरान साफ देख सकते हैं कि बेहोशी की हालत में रोलेक्स के पांव लड़खड़ा रहे हैं। अब उसे वाराकलियर एलिफेंट कैंप में ले जाया जाएगा। यहां से बाद में उसे घने जंगल में इतनी दूर छोड़ा जाएगा ताकि वो फिर इंसानी बस्तियों का रुख न कर सके।

You may also like
बिहार चुनाव: जन सुराज ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, प्रशांत किशोर समेत 20 नेताओं के नाम शामिल
आरंग में किसानों के लिए ओरिएंटेशन व जरूरत आकलन पर प्रशिक्षण आयोजित
राज्य प्रदूषण बोर्ड मंडी द्वारा स्वच्छ दिवाली-हरित दिवाली का आयोजन
प्रियंका सिंह का नया भोजपुरी गाना 'मुस्की' हुआ रिलीज
बिहार में बीजेपी स्टार प्रचारकों की सूची ने राजस्थान की सियासत में क्यों मचा डाला हडकंप?