Next Story
Newszop

सोनभद्र में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और एम्बुलेंस की टक्कर में 13 लोग घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

Send Push
ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सौनभद्र में सोमवार की शाम बस और एम्बुलेंस में टक्कर हो गई। हादसे में एम्बुलेंस चालक समेत 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी बभनी भेजा गया। सबकी इलाज की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार रेणुकूट से बीजपुर जा रही बस और बनारस की ओर जा रही एम्बुलेंस राजपूत ढाबा के पास आमने- सामने से भिड़ंत हो गई। बस में बैठे 12 यात्री घायल हो गए। एम्बुलेंस के चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में सीता देवी रेणुकूट, सुशीला देवी बंधौरा मध्यप्रदेश, रामनारायण बंधौरा, राजकुमारी अनपरा, रामायण नधिरा, सुशीला देवी रेणुकूट, संजय कुमार इंजानी, प्रभु दयाल डोडहर बीजपुर, रामदास खोतोमहुआ, भारती देवी खोतोमहुआ, शकुंतला देवी खोतोमहुआ, विशाल कुमार खोतोमहुआ की निवासी हैं। वहीं एम्बुलेंस चालक इकबाल चन्दौली का निवासी हैं घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके से पहुंचे। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बभनी थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल घटनास्थल पर पहुंच गए और सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवाया। एम्बुलेंस के चालक की हालत गंभीर होने की दशा में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी है।
Loving Newspoint? Download the app now