रायपुर: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की विदाई शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी छत्तीसगढ़ से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई के लिए परिस्थितियां बन रही हैं। एक दो दिन में कई जिलों से मॉनसून की वापसी शुरू हो सकती है। हालांकि, मध्य और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अभी भी बारिश की संभावना है। विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक कई जिलों में हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा दुर्ग जिले के भिलाई में दर्ज की गई है। हल्की और मध्यम बारिश के साथ ही प्रदेश के कई जिलों में गुलाबी ठंड ने भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने बताया कि 10 अक्टूबर से ही कई जिलों में हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। हालांकि अभी भी कई जिलों में बारिश की संभावना है।
रायपुर का मौसम कैसा है
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी मौसम सुहाना हो गया है। राजधानी रायपुर में मौसम खुशनुमा बना हुआ है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को कुछ हिस्सों में हुई हल्की बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया है।
कब होगी मॉनसून की विदाई
मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में इस बार मॉनसून ने 10 दिन पहले एंट्री ली थी। आमतौर पर छत्तीसगढ़ में अक्टूबर के पहले सप्ताह में मॉनसून की वापसी शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार मॉनसून 15 दिन की देरी से विदा हो रहा है। अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में भी मॉनसूनी गतिविधियां कुछ जिलों में एक्टिव है जिसके कारण से माना जा रहा है कि 15 अक्टूबर के बाद से मॉनसून की विदाई शुरू हो जाएगी और 20 अक्टूबर तक मॉनसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा।
सरगुजा में हल्की ठंडक
छत्तीसगढ़ के सरगुजा इलाके में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। कई जिलों में सुबह शाम को हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। हवाओं में नमी के कारण ठंड का एहसास हो रहा है। विभाग के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड का असर दिखाई देने लगेगा।

You may also like
जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उनके संपूर्ण क्रांति के सपने को साकार करने का लिया गया संकल्प :लाल बिहारी
यूपीपीएससी की प्री परीक्षा को लेकर की जाएगी एआई आधारित कैमरों से निगरानी
प्रमुख सचिव राजस्व प्रदेश के तालाबों व जल श्रोतों की पूरी जानकारी सहित दाखिल करें व्यक्तिगत हलफनामा
'दूसरी जया बच्चन बनेगी', फैन को काजोल ने किया ऑटोग्राफ देने से मना
कोलेस्ट्रॉल के टुकड़े टुकड़े कर देगी ये खास` चीज़े, नसों से खुद बाहर आ जायेगा कोलेस्ट्रॉल