पितरों को शांत करने का उपाय
हरियाली अमावस्या पर पितरों की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में पितरों को शांत करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आप इस दिन एक आसान उपाय कर सकते हैं। इसके लिए सुबह विधि-विधान से पूजा करने के बाद चींटियों को आटा और चीनी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद भी बना रहता है। अगर आप हरियाली अमावस्या पर इस उपाय को करते हैं तो इससे जरूरी कार्यों में आने वाली बाधाएं भी दूर होने लगती हैं और जीवन में सफलता के नए रास्ते नजर आते हैं। साथ ही, इससे जातक को घर की समस्याओं से भी धीरे-धीरे छुटकारा मिल सकता है।
धन-दौलत में वृद्धि के लिए करें यह उपाय
सावन में पड़ने वाली इस अमावस्या पर पवित्र नदी में स्नान जरूर करना चाहिए। साथ ही, पितरों की शांति के लिए पितृ गायत्री पाठ, तर्पण विधि, गरुड़ पुराण, पितृ सूक्त पाठ और पितृ देव चालीसा का पाठ करना चाहिए। इसके बाद, विधि-विधान से आरती करें और किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन अवश्य कराएं। इस उपाय को करने से जातक के जीवन से दुर्भाग्य दूर हो सकता है। साथ ही, जीवन में आने वाली पैसों की तंगी से भी निजात मिलती है और धन-दौलत में वृद्धि होने लगती है। अगर आप हरियाली अमावस्या पर इस उपाय को करते हैं, तो इससे जीवन में खुशहाली दस्तक देने लगती है।
घर में सुख-शांति लाने का उपाय
इसके लिए हरियाली अमावस्या के दिन शाम के समय एक उपाय कर सकते हैं। पूजा की किसी थाली में ओम बनाएं और पर महालक्ष्मी यंत्र को स्थापित कर दें। इसके बाद, विधि-विधान से यंत्र की पूजा जरूर करें। इस उपाय को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा परिवार के सदस्यों पर बनी रहती है। ऐसे में जातक के घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है। साथ ही, धन की देवी मां लक्ष्मी का भी घर में वास होता है। जीवन के दुखों से छुटकारा पाने के लिए इस उपाय को हरियाली अमावस्या पर जरूर आजमाकर देखें।
भगवान शिव की कृपा पाने का उपाय

हरियाली अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा करने का भी खास महत्व होता है। ऐसे में इस दिन शिवजी के मंदिर में जाकर उनके सामने एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। साथ ही, मंदिर में बैठकर 'ओम नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जाप जरूर करें। इस उपाय को करने से जातक को भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। साथ ही, करियर और नौकरी में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है और जीवन में सफलता प्राप्त होती है। हरियाली अमावस्या पर इस आसान उपाय को करने से आपकी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो सकती हैं।
You may also like
इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन शांति वार्ता का तीसरा दौर आज से संभव
अलवर में कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा, करंट से 2 की मौत, 28 घायल
सालों से गायब हुए बॉलीवुड के ये सितारे पुलिस की फाइलें बंद, लेकिन परिवार अब भी करता है लौटने की उम्मीदˏ
ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम हमले पर संसद में संग्राम जारी! लोकसभा में 28 और राज्यसभा में 29 जुलाई को होगी चर्चा
मां ने ही उजाड़ दिया बेटी का घर, दामाद संग हनीमून मनाकर हो गई प्रेग्नेंट, तलाक करवा जमाई राजा से कर ली शादीˏ