मूलांक 1
आज मूलांक 1 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा हो सकता है। आपको अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे तनाव बढ़ेगा। वहीं, आर्थिक मामलों में भी कुछ अकड़ने आने की संभावना बनी हुई है। नौकरी के मामले में आपको कार्यस्थल पर सचेत रहने की जरूरत है। कोई विरोधी आपके लिए बाधा उत्पन्न कर सकता है। ऐसे में उनसे दूरी बनाए रखें। खानपान पर ध्यान दें, पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। परिवार में शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा।
मूलांक 2
आज का दिन मूलांक 2 वालों के आर्थिक मामलों में ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। ऐसे में आपको कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करना होगा। भावुकता में फैसले लेने से हानि हो सकती है। हालांकि, जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा आप अपनी माता को कोई चीज उपहार में दे सकते हैं, इससे आपको उनका आशीर्वाद और स्नेह प्राप्त होगा।
मूलांक 3
आज मूलांक 3 वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में समय अनुकूल है और आपके लिए धन आगमन के योग बन रहे हैं। साथ ही, अगर आपका पैसा लंबे समय से कहीं रुका हुआ था, तो वह अब वापस मिल सकता है। व्यापार में काम को आगे बढ़ाने के लिए साझेदारी में काम करने का प्रस्ताव आ सकता है। लेकिन उसे स्वीकार करना आपके लिए कम फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करें।
मूलांक 4
आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए शुभ रहेगा। लेकिन आर्थिक मामलों में आपको धन को लेकर परेशान रह सकते हैं। हालांकि, व्यापार के क्षेत्र में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और नवीन व्यापार शुरू करने का अवसर भी मिल सकता है। इसी के चलते आप साथियों के साथ विदेश जाने का प्लान भी बना सकते हैं। नौकरी करने वाले अगर अपने जॉब में बदलाव करना चाहते हैं तो यह दिन उत्तम रहेगा। परिवार के साथ सामान्य समय व्यतीत होगा और जीवनसाथी से रिश्ता मजबूत होगा।
मूलांक 5
आज मूलांक 5 वालों का दिन आर्थिक मामलों में उत्तम रहने वाला है। धन को लेकर आपकी जो भी चिंताएं थी वे दूर होंगे, और धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार के मामले में आप साझेदारी में कुछ नवीन व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। ऐसे में आपके लिए सलाह है कि भाइयों के साथ मिलकर शुरुआत करना बेहतर होगा। इससे भविष्य में लाभ हो सकता है। लेकिन नौकरी करने वालों का कार्यस्थल पर किसी के साथ विवाद हो सकता है। ऐसे में शांत रहना जरूरी होगा। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।
मूलांक 6
आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए बेहतरीन रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको लाभ होगा और धन वृद्धि होने के शुभ योग बनेंगे। अगर आप पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी आज का दिन बढ़िया रहेगा। आपके द्वारा किया निवेश आपको भविष्य में कई गुना लाभ दिला सकता है। व्यापार में भी आप कुछ धन निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने प्लान बन सकता है और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मूलांक 7
आज मूलांक 7 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर तनाव में रह सकते हैं। वहीं, आर्थिक मामलों में इस समय कहीं भी धन निवेश करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। पैसों की लेन-देन के समय सावधानी बरतें। अगर संभव हो तो अभी के लिए जोखिम भरे निर्णयों को टाल दें। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का कम मौका मिलेगा, क्योंकि आप काम में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं।
मूलांक 8

आज का दिन मूलांक 8 वालों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में बाधाओं और मुश्किलों का सामना करना होगा। आर्थिक स्थिति को लेकर भी आप थोड़ी चिंता में रह सकते हैं। नौकरी के मामले में आज सचेत रहने की जरूरत है। हालांकि, आपके पद में वृद्धि होने की भी संभावना है। परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
मूलांक 9
आज मूलांक 9 वालों का दिन उत्तम रहने वाला है। आप पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करेंगे और आर्थिक मामलों में भी लाभ कमाने के योग हैं। धन का आगमन होने से मन प्रसन्न रहेगा। वहीं, व्यापार में भी उन्नति मिलने की संभावना बनी हुई है। नौकरी करने वालों के लिए कार्यक्षेत्र में सकारात्मक वातावरण बना रहेगा और आपकी आय में भी वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा, परिवार के साथ भी आप सुखद समय व्यतीत करेंगे।
You may also like
झज्जर में ट्रक व बस की टक्कर,पैनासाेनिक कंपनी के 40 कर्मी घायल
शिमला में फ़िर लगाई बैंक को चपत, नकली सोने के गहनों पर लिया 5.60 लाख का लोन, एफआईआर
Government Scheme: इस सरकारी योजना में महिलाओं को मिलते हैं 2100 रुपये; आवेदन की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस जानिए
OMG! कुलदीप यादव की इस बॉल को नहीं देखा तो क्या देखा, खड़े के खड़े रह गए रोस्टन चेज़
RBI: आज से बदल चुका हैं चेक क्लियरेंस का नियम, जान लेंगे तो रहेंगे आप भी फायदे में