बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और हम सब के चहेते धर्मेंद्र अस्पताल में भर्ती हैं। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। हालांकि, परिवार का कहना है कि इलाज का असर हो रहा है। भारतीय सिनेमा के सबसे डैशिंग और दमदार एक्टर के लिए फैंस प्रार्थना कर रहे हैं। पंजाब में 8 दिसंबर 1935 को पैदा हुए धरम पाजी का पूरा नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल है। उन्होंने 1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से एक्टिंग डेब्यू किया था। बीते 65 साल के करियर में उन्होंने 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। इसी साल 2025 के आखिर में क्रिसमस पर उनकी 'इक्कीस' भी रिलीज होने वाली है। जाहिर है, धर्मेंद्र की झोली में वैसे तो सैकड़ों हिट-सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में हैं, लेकिन आज हम बात उनकी 10 ऐसी फिल्मों की करेंगे, जिनमें उनकी अदाकारी ने दर्शकों का दिल सबसे अधिक जीता। ये एक्टर की वो फिल्में हैं, जिन्हें IMDb पर सबसे ज्यादा रेटिंग मिली है। आप इन फिल्मों को OTT पर देख सकते हैं।
धर्मेंद्र को भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महान, सबसे खूबसूरत और बॉक्स ऑफिस पर सबसे सफल फिल्मी सितारों में से एक माना जाता है। उन्हें पर्दे पर उनके एक्शन अवतार के लिए 'ही-मैन' उपनाम दिया गया है। धर्मेंद्र के नाम हिंदी सिनेमा में सबसे अधिक हिट फिल्मों का रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 1973 में, एक के बाद एक 8 हिट फिल्में दीं। फिर साल 1987 में, धर्मेंद्र ने एक ही साल में लगातार सात हिट और नौ सफल फिल्में दीं। धर्मेद्र के नाम सबसे अधिक 74 हिट-सुपरहिट फिल्में देने का रिकॉर्ड है। जबकि अगर उनके कैमियो को भी मिला दें तो यह संख्या 98 हिट फिल्मों का है।
चुपके चुपके
IMDb रेटिंग- 8.3
IMDb पर धर्मेंद्र की जिस फिल्म को सबसे तगड़ी रेटिंग मिली है, वह है हृषिकेश मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी Chupke Chupke, इसे 8.3
रेटिंग मिली है। यह भारतीय सिनेमा की एक कल्ट रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। यह बंगाली फिल्म 'छदमबेशी' का रीमेक है। फिल्म में धर्मेंद्र के साथ शर्मिला टैगोर, अमिताभ बच्चन, जया भादुड़ी और ओम प्रकाश मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में धर्मेंद्र ने एक बॉटनी प्रोफेसर परिमल त्रपाठी का किरदार निभाया है, जिसे सुलेखा से प्यार हो जाता है। दोनों शादी कर लेते हैं। लेकिन फिर परिमल के मन में सुलेखा के अकड़ू जीजा जी से मजाक का आइडिया सूझता है। इसमें परिमल के दोस्त और सुलेखा भी साथ देते हैं। सब मिलकर खुद को बेहद होशियार समझने वाले जीजा को बुद्धू बनाते हैं। यह मजेदार फिल्म OTT पर Prime Video पर उपलब्ध है।
सत्यकामIMDb रेटिंग- 8.2
साल 1969 में रिलीज Satyakam के डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी हैं। यह एक ड्रामा फिल्म है, जो नारायण सान्याल के इसी नाम के एक बंगाली उपन्यास पर आधारित है। फिल्म में धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि उनके साथ संजीव कुमार, अशोक कुमार और रवि घोष जैसे दिग्गज हैं। धर्मेंद्र ने फिल्म में सत्यप्रिय आचार्य का किरदार निभाया है, जिसे भारतीय सिनेमा के सर्वश्रेष्ठ किरदारों में से एक माना जाता है। इस फिल्म ने हिंदी में बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था। कहानी भारत में ब्रिटिश राज के अंतिम दिनों में शुरू होती है। आजादी से कुछ महीने पहले इंजीनियरिंग के छात्रों का एक ग्रुप है, जिसमें सत्यप्रिय और नरेन भी हैं। भवानीगढ़ रियासत का शासन एक क्रूर, लम्पट विक्रम सिंह के हाथ में है, जो जानता है कि उसके निरंकुश सत्ता के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं। सत्यप्रिय आचार्य को भवानीगढ़ में नौकरी मिल जाती है, और एक वह अजीबोगरीब परिस्थितियों में रंजना से मिलता है। दोनों शादी कर लेते हैं। लेकिन इस कारण परिवार में समस्याएं पैदा हो जाती हैं। यह फिल्म रूढ़िवादी परंपरा और रिश्तों की नई गाथा लिखती है। इसे आप Youtube, Google Plex पर देख सकते हैं।
शोलेIMDb रेटिंग- 8.1
बात धर्मेंद्र की हो और भारतीय सिनेमा की क्लासिक-कल्ट एक्शन फिल्म Sholay का जिक्र ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कहानी सलीम-जावेद ने लिखी है। 'शोले' ने हमें जय-वीरू की जोड़ी दी। गब्बर सिंह जैसा खूंखार विलेन दिया। बिना हाथ के अपने दुश्मन को कुचलने वाला ठाकुर दिया। सूरमा भोपाली और अंग्रेजों के जमाने का जेलर, साम्बा, कालिया... जैसे आजीवन याद रहने वाले किरदार दिए। कहानी एक कुख्यात और क्रूर डाकू से अपने परिवार की हत्या का बदला देने वाले एक पूर्व पुलिस अधिकारी की है, जो इसके लिए दो अपराधियों की मदद लेता है। धर्मेंद्र के साथ फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, जया बच्चन, अमजद खान, संजीव कुमार जैसे दिग्गज कलाकार हैं। साल 1975 में बनी फिल्म OTT पर Prime Video, Apple Tv और Youtube पर उपलब्ध है।
सूरत और सीरत
IMDb रेटिंग- 7.9
साल 1962 में रिलीज Soorat Aur Seerat को रजनीश बहल ने डायरेक्ट किया है। इसमें धर्मेंद्र के साथ नूतन, केएन सिंह, इफ्तेखार और असित सेन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसे सिर्फ एक रोमांटिक फिल्म नहीं, बल्कि एक 'महिला-प्रधान' फिल्म के रूप में खूब तारीफ मिली। धर्मेंद्र ने अपनी दमदार अदाकारी से इस महिला प्रधान फिल्म में भी अमिट छाप छोड़ी। यह फिल्म आप YouTube पर देख सकते हैं।
हकीकतIMDb रेटिंग- 7.8
राइटर-डायरेक्टर चेतन आनंद की Haqeeqat, भारतीय सिनेमा की सबसे बेहतरीन वॉर फिल्मों में से है। साल 1964 में रिलीज इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ बलराज साहनी, प्रिया राजवंश, सुधीर, संजय खान और विजय आनंद भी हैं। यह फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध की घटनाओं पर आधारित है, जिसमें लद्दाख में सैनिकों की एक छोटी सी टुकड़ी ने चीन की सेना के बहुत बड़ी संख्या में मौजूद दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। यह फिल्म लद्दाख के रेजांग ला की लड़ाई पर आधारित है, जो 5 जाट सैनिकों द्वारा लड़ी गई लड़ाइयों का एक काल्पनिक संस्करण पर्दे पर उकेरती है। चेतन आनंद ने इस फिल्म को जवाहरलाल नेहरू और लद्दाख के सैनिकों को समर्पित किया था। 'हकीकत' ने 1965 में बेस्ट फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था। यह फिल्म OTT पर JioHotstar और ZEE5 पर उपलब्ध है।
बंदिनीIMDb रेटिंग- 7.7
बिमल रॉय के डायरेक्शन में बनी Bandini साल 1963 रिलीज हुई थी। इसमें नूतन और अशोक कुमार के साथ धर्मेंद्र मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा काट रही एक महिला कैदी, कल्याणी की कहानी कहती है। उसे दो बिल्कुल अलग पुरुषों, देवेंद्र (धर्मेंद्र), जो जेल में एक प्यारा डॉक्टर है, और विकास (अशोक कुमार) जो उसका अतीत है, दोनों में से किसी एक को चुनना होता है। यह फिल्म चारु चंद्र चक्रवर्ती के बंगाली उपन्यास 'तामसी' पर आधारित है, जो एक पूर्व जेलर थे। आप इस बेहतरीन फिल्म को OTT पर Prime Video और Zee5 पर देख सकते हैं।
अनुपमाIMDb रेटिंग- 7.4
ऋषिकेश मुखर्जी के डायरेक्शन में बनी धर्मेंद्र की एक और बेजोड़ फिल्म है Anupama, जो साल 1966 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ शर्मिला टैगोर, शशिकला, देवेन वर्मा और सुरेखा पंडित भी हैं। उसी साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में 'अनुपमा' ने हिंदी में बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता। कहानी में मोहन शर्मा (तरुण बोस) हैं, जो काम के प्रति एक जुनूनी व्यक्ति है। उसकी जिंदगी बेटी उमा (शर्मिला टैगोर) को जन्म देने के बाद बदल जाती है। दरअसल, उमा को जन्म देते वक्त मोहन की पत्नी अरुणा की मौत हो जाती है। वह इस कारण अपनी बेटी से घृणा करता है, पर रात में नशे में उसे प्यार करता है। उमा जब बड़ी होती है, तो उसकी जिंदगी में एक संवेदनशील कवि अशोक (धर्मेंद्र) की एंट्री होती है। OTT पर यह फिल्म Prime Video पर मौजूद है।
शराफत
IMDb रेटिंग- 7.4
साल 1970 में रिलीज Sharafat, एक रोमांटिक ड्रामा है। असित सेन ने इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म में अशोक कुमार, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। हेमा मालिनी ने इसमें अपने पिता की तलाश में निकली एक तवायफ चंदा की भूमिका निभाई है। धर्मेंद्र ने राजेश का किरदार निभाया है। यह फिल्म YouTube पर स्ट्रीम कर सकते हैं।
गुलामीIMDb रेटिंग- 7.3
साल 1985 में रिलीज Ghulami एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसके डायरेक्टर जेपी दत्ता हैं। यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म में धर्मेंद्र, मिथुन चक्रवर्ती, मजहर खान, कुलभूषण खरबंदा, रजा मुराद, रीना रॉय, स्मिता पाटिल, अनीता राज, नसीरुद्दीन शाह और ओम शिवपुरी हैं। यह फिल्म राजस्थान में जाति व्यवस्था को दिखाती है, जिस कारण राज्य के कई छोटे शहरों में सांप्रदायिक दंगे हुए। धर्मेंद्र ने इसमें रंजीत सिंह चौधरी का दमदार किरदार निभाया है। यह फिल्म YouTube पर उपलब्ध है।
जीवन मृत्यु
IMDb रेटिंग- 7.3
साल 1970 में आई धर्मेंद, राखी और अजित सेन स्टारर Jeevan Mrityu एक क्राइम-एक्शन फिल्म है। इस फिल्म ने राखी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सत्येन बोस के डायरेक्शन में बनी 'जीवन मृत्यु' साल 1967 की बंगाली फिल्म 'जीबन मृत्यु' की रीमेक है। कहानी एक बैंक मैनेजर की है, जिसपर उसके साथियों द्वारा डकैती का झूठा आरोप लगाकर जेल में डाल दिया जाता है। रिहा होने के बाद, वह बदला लेने के लिए दूसरा रूप धरता है। यह फिल्म OTT पर Prime Video पर उपलब्ध है।

You may also like

सुसाइड या साजिश? भोपाल की मशहूर मॉडल खुशबू की रहस्यमय मौत, अब 'पोस्टमार्टम रिपोर्ट' खोलेगी रात के गहरे राज़!

सांईथिया में अनोखी मिसाल, पति ने पत्नी की शादी कराई अपने ही मित्र से

JVC Bihar Exit Poll 2025: बिहार में फिर एक बार नीतीशे सरकार, एग्जिट पोल में किसे कितनी सीट, देख लीजिए आंकड़ा

अभिषेक बजाज ने Ex वाइफ आकांक्षा जिंदल को कहा 'फेम डिगर'! रिश्ते को लेकर खुलासा- वो पहला प्यार था, मैं बच्चा था

बेटी के सपनों को पंख देगी LIC की कन्यादान पॉलिसी, जानें कैसे मिलेगा 22.5 लाख का फंड!