फरीदाबाद: दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी ट्रक ड्राइवर को मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने छात्रा को वृंदावन ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर वापस लाते समय कार में भी वारदात को अंजाम दिया। यह घटना करीब ढाई महीने पहले तब शुरू हुई जब आरोपी ने पीड़िता और उसके पिता को अपने ट्रक में लिफ्ट दी थी। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है।
क्या है मामला
ओल्ड फरीदाबाद थानाक्षेत्र के सेक्टर 18 से पुलिस ने आरोपी ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने ही किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था। वह उसे वृंदावन घुमाने ले गया। वहां से लौटते वक्त कार में ही दोनों ने संबंध बनाए। इसके बाद उसको फरीदाबाद छोड़कर चला गया। पुलिस का कहना है कि पॉक्सो एक्ट में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दरअसल 8वीं क्लास की छात्रा के परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी। 26 अक्टूबर शाम करीब 7 बजे उनकी बेटी को अगवा कर कार में ले गए थे।
ट्रक में दी थी लिफ्ट
डीसीपी सेंट्रल उषा ने बताया कि आरोपी पंकज (22) ट्रक डाइवर है। उसकी और पीड़िता की मुलाकात दो महीने पहले ट्रक में लिफ्ट देने के दौरान हुई थी। पीड़िता अपने पिता के साथ यूपी से फरीदाबाद आ रही थी। तभी दोनों ने इंस्टाग्राम आईडी एक दूसरे को बताई थी।
फरार हुआ
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी छात्रा को लेकर वृंदावन गया था। देररात तक छात्रा के घर वापस नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर का फोन किया तो आरोपी डर गया। छात्रा को कार में लेकर छोड़ने फरीदाबाद आने लगा। रास्ते में उससे रेप किया।

You may also like

इतिहास का पुनर्लेखन केवल तथ्यों का संकलन नहीं, भारतीय दृष्टि से अतीत को समझने का प्रयास है : संजय श्रीहर्ष

भारत में संविधान के कारण ही लोकतंत्र की नींव मजबूत है : सीजेआई

ग्रेटर नोएडा: डंपर की टक्कर से तीन युवकों की मौके पर मौत

भारत ने फिजी को एआरवी दवाएं भेजीं, लोगों को सस्ता इलाज मुहैया कराने के लिए पीएम मोदी प्रतिबद्ध

टैक्सी में QR कोड देख मुंबई की लड़की खुशी से झूम उठी, पेमेंट का नहीं बल्कि…