Next Story
Newszop

आ गया मानसून, 8 दिन पहले ही पहुंचा केरल, जानिए पिछले 10 सालों में कैसा रहा पैटर्न

Send Push
नई दिल्ली: मानसून ने दस्तक दे दी है। आठ दिन पहले ही केरल पहुंचे दक्षिण-पश्चिम मानसून के चलते वहां जबरदस्त बारिश हो रही है। वैसे मानसून की सामान्य तारीख 1 जून है। लेकिन इस बार पूरे 8 दिन पहले (24 मई) ही मानसून केरल में दस्तक दे चुका है। मौसम विभाग ने खुद इसकी जानकारी साझा की है।इस मानसून ने समय से इतने पहले आकर सबको चौंका दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने पहले 27 मई के आसपास मानसून के केरल में पहुंचने का अनुमान लगाया था, लेकिन मानसून 3 दिन और पहले आ गया। 2015, 16 और 19 में आया था देरी सेपुरानी लिस्ट से पता चलता है कि मानसून कुछ सालों (जैसे 2018, 2022 और 2024) में जल्दी आया है। इसके अलावा 2015, 2016 और 2019 में देरी से आया है। देश भर में खरीफ फसल चक्र और जल भंडारण स्तरों पर सीधे प्रभाव के कारण मौसम वैज्ञानिक, किसान और नीति निर्माता इन बदलावों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। ऐसा रहा पिछले 10 सालों में मानसून का पैटर्न
Loving Newspoint? Download the app now