Next Story
Newszop

Aaj Ka Ank Jyotish 2 September 2025 : मूलांक 7 को मेहनत से मिलेगा उत्तम लाभ, मूलांक 9 वाले मुश्किलों का करेंगे सामना, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल

Send Push
Aaj Ka Ank Jyotish, 2 September 2025 : किसी भी व्यक्ति के मूलांक के आधार पर अंक ज्योतिष में उसके भविष्य और व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जाता है। हर अंक का अपना स्वामी ग्रह होता है। अपना मूलांक आप जन्म तारीख के अंकों के योग से जान सकते हैं, जो 1 से 9 मूलांक तक होते हैं। आज 2 सितंबर, मंगलवार का दिन है। अंकज्योतिष के अनुसार, 2 अंक के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। ऐसे में सभी मूलांक के लोगों पर आज चंद्रमा का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं, आज मंगलवार का दिन है जिसके स्वामी ग्रह मंगल होते हैं और मंगल का अंक 9 होता है। आज मूलांक 2 वालों का दिन मेहनत भरा रहेगा और जोखिम भरे निर्णयों से भी बचना होगा। वहीं, मूलांक 9 वालों को क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और विवादों से दूरी बनाए रखें। आइए विस्तार से जानें 2 सितंबर का अंकज्योतिष फल, 1 मूलांक से 9 मूलांक वालों के लिए आज का पूरा दिन कैसा रहने वाला है।
मूलांक 1 image

आज के दिन मूलांक 1 वाले किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में आपको मेहनत करनी होगी। वहीं, नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अपने काम को समय पर पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करने होंगे। बॉस से बात करते समय सावधानी बरतें, अन्यथा परेशानी हो सकती है। परिवार में भी आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं।


मूलांक 2 image

आज मूलांक 2 वालों का दिन मेहनत से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियों को निभाना होगा। अगर आप किसी नए स्थान पर जाने का सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। ऐसे में सोच-समझकर कोई भी फैसला लेना ज्यादा बेहतर होगा। निजी जीवन में आप अपने किसी रिश्तेदार से देर तक बात कर सकते हैं, जिससे तनाव कुछ कम होगा।


मूलांक 3 image

आज का दिन मूलांक 3 वालों के सामान्य से बेहतर रहने वाला है। अगर कार्यक्षेत्र में लंबे समय से तनाव या किसी समस्या का सामना कर रहे थे, तो अब उससे राहत मिल सकती है। जिससे मानसिक शांति महसूस होगी। बैंक से जुड़े काम भी अब पूरे हो सकते हैं। हालांकि, पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। लेकिन जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलने से आप खुश रहेंगे।


मूलांक 4 image

आज मूलांक 4 वालों को परिवार के मामले में अपने पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा। अगर उन्हें पहले से कोई शरीर से जुड़ी कोई समस्या है, तो लापरवाही बिल्कुल न बरतें। वहीं, कार्यक्षेत्र में कोई भी बात करते समय सावधानी बरतें। अन्यथा दूसरे लोग आपकी बातों का अलग अर्थ निकाल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ दिन सामान्य व्यतीत होगा।


मूलांक 5 image

आज के दिन मूलांक 5 वालों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा और खान-पान को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें, अन्यथा परेशानी ज्यादा बढ़ सकती है। परिवार में अपनी संतान को लेकर आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है, जिसके चलते मानसिक तनाव भी बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कोई भी निर्णय लेते समय अपने आसपास के लोगों की भावनाओं को भी ख्याल रखें।


मूलांक 6 image

आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने कुछ मित्रों या प्रियजनों के साथ मिलकर कामकाज के सिलसिले में कोई नई शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में पूरे दिन उत्साह से भरपूर रहेंगे और काम में व्यस्त रह सकते हैं। आपको परिवार में बच्चों और जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और कार्य भी आसन होंगे।


मूलांक 7 image

आज मूलांक 7 वालों का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का मनचाहा फल प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा और कई काम आसान हो जाएंगे। हालांकि, इसके लिए आपको कुछ लोगों की थोड़ी जरूरत भी पड़ सकती है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ मधुर रिश्ते बनाए रखें और पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा।


मूलांक 8 image

आज के दिन मूलांक 8 वालों का दिन सामान्य से कम अच्छा हो सकता है। आप प्रॉपर्टी से जुड़े कुछ कार्यों में ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। वहीं, नौकरी के क्षेत्र में प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे छात्र किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। वहीं, अपेक्षित परिणाम न मिलने से तनाव बढ़ने की भी संभावना है। पारिवारिक मामले में दिन सामान्य रहेगा।


मूलांक 9 image

आज मूलांक 9 वाले जातकों को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, किसी भी मामले में जिद करने से बचें। इससे आप किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। आज के दिन खुद को शांत रखना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। वहीं, परिवार में भी किसी भी प्रकार की बहस या विवादों से दूरी बनाकर रखें।

Loving Newspoint? Download the app now