मिथुन राशि के लिए कल 17 अप्रैल का दिन कैसा रहने वाला है
मिथुन राशि के जातकों के लिए कल गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की कृपा से शुभ होने वाला है। कल आपको कारोबार में समस्याओं का समाधान मिलेगा। आपके लाभ के मार्जिन में बढ़ोतरी होगी। आपके हाथ अच्छा सौदा लग सकता है। इसकी मदद से आपकी कमाई में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में विस्तार करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए कर्ज आदि मिल सकता है। किराना और खुदरा व्यापार करने वालों को फायदा हो सकता है। अकाउंट आदि के काम जुड़े लोग कल अच्छा धन अर्जित कर सकते हैं। नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे जातकों को कल के दिन खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में थोड़ा संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किस्मत आपके साथ रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने के आसार हैं।
मिथुन राशि के लिए कल गुरुवार के उपाय : कल गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को चने की दाल चढ़ाएं और ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जप करें।
कल 17 अप्रैल का दिन कन्या राशि वालों के लिए कैसा
कन्या राशि वालों को कल गुरुवार के दिन करियर में जबरदस्त लाभ मिलेगा। बुद्धिमत्ता और वाक्पटुता के दम पर आप आप करियर में ऊंची उड़ान भरेंगे। आपको अच्छे अवसर मिलेंगे, जिन्हें भुनाकर आप अपनी आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं। कारोबार के लिए कल का दिन अनुकूल रहने वाला है। पार्टनरशिप में काम करने वाले जातकों को अतिरिक्त लाभ कमाने का मौका मिलेगा। तकनीक से जुड़े क्षेत्रों में काम करने वालों को फायदा होगा। मोबाइल, गैजेट्स आदि का काम करने वाले कल मुनाफा कमाएंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। भाइयों से तालमेल बना रहेगा, इसकी बदौलत लाभ मिलेगा। दोस्तों का भी सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन बढ़िया रहने वाला है। ससुराल से लाभ मिलने के आसार हैं। सुख-समृद्धि के साधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों के साथ मस्ती भरा समय बिताएंगे।
कन्या राशि के लिए कल गुरुवार के उपाय : कल गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें और पूरे विधि-विधान के साथ विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
तुला राशि वालों के लिए कल 17 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा

तुला राशि के जातकों का कल गुरुवार का दिन हर क्षेत्र में अच्छा रहने वाला है। कारोबार में हालात पक्ष में रहेंगे। लंबे समय से कहीं धन अटका हुआ था तो उसके वापस मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा। अगर बॉस से किसी बात को लेकर तकरार चल रही थी तो कल वह खत्म हो सकती है। अगर दीर्घकालिक निवेश की योजना बना रहे हैं तो उसके साथ आगे बढ़ सकते हैं। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए कल का दिन अच्छा रहने वाला है। वे लाभ कमाएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए भी कल गुरुवार का दिन अच्छा है। उन्हें मेहनत का लाभ मिलने के आसार हैं। कहीं से उम्मीद जगाने वाली खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। विपरीत लिंग वालों के साथ तालमेल बेहतर बना रहेगा। भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। सेहत ठीक रहेगी।
तुला राशि के लिए कल गुरुवार के उपाय : सुबह स्नान-ध्यान के बाद पीले वस्त्र पहनकर भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके बाद विष्णु रूपम मंत्र का यथाशक्ति जप करें।
कल 17 अप्रैल का दिन धनु राशि वालों के लिए कैसा
कल गुरुवार के दिन धनु राशि के जातकों की सुखों के साधनों में इजाफा होगा। कारोबार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुगम, सफल और आनंददायक रहने वाली है। कल विदेश से लाभ मिलने के आसार हैं। विदेश यात्रा का भी योग बन रहा है। पढ़ाई या नौकरी को लेकर बाहर जाने के लिए प्रयासरत थे तो कल सफलता मिलने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। तालमेल बनाकर चलने का फायदा मिलेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे। टीम वर्क से आपको लाभ प्राप्त होगा। सेल्स और मार्केटिंग के काम से जुड़े लोगों के लिए कल अच्छी कमाई का दिन है। अगर लंबे समय से वाहन खरीदने के बारे में विचार कर रहे थे तो कल आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। वाहन सुख मिलने के आसार हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। खास बात यह है कि आप जीवनसाथी के सहयोग से अपने उद्यम में अच्छा करेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों में शांति और सामंजस्य बना रहेगा।
धनु राशि के लिए कल गुरुवार के उपाय : भगवान विष्णु को तुलसी और अष्टदल कमल चढ़ाएं। इसके साथ ही श्री हरि विष्णु के बीज मंत्र का जप करें।
मकर राशि वालों के लिए कल 17 अप्रैल का दिन कैसा रहने वाला है
मकर राशि वालों के लिए कल गुरुवार का दिन बेहद अच्छा रहने वाला है। कारोबार में अगर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था तो कल उनका समाधान मिलेगा। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। लाभ के सौदे हासिल होंगे। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप अपना उधार चुकाने में सक्षम होंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा। करियर में भी आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। पदोन्नति के आसार बनते दिख रहे हैं। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। समाज सेवा से जुड़े लोगों की ख्याति बढ़ेगी। मान-सम्मान में इजाफा होने से मन प्रसन्न होगा। परिवार में भी खुशियों का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। घूमने के लिए बाहर जा सकते हैं। माता का स्नेह प्राप्त होगा।
मकर राशि के लिए कल गुरुवार के उपाय : कल विष्णु चालीसा का पाठ करें। साथ ही गरीबों या जरूरतमंदों को पीली वस्तुओं का दान करें।
You may also like
सांप ने काटा या थी किसी की साज़िश, मेरठ के एक श़ख़्स की मौत का पूरा मामला क्या है?
Redmi Turbo 4 Pro With Snapdragon 8s Gen 4, 2.5K Display to Launch Next Week in China
मिलावटखोरों का अड्डा बनी राजस्थान की ये शिक्षा नगरी! जांच में फेल हुए दही के 94% सैम्पल और घी के 50% सैम्पल
छत्तीसगढ़ के सुकमा में 02 महिला सहित 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, पांच नक्सलियों पर था 8.50 लाख का इनाम
कोरबा : एसईसीएल ने पेस्ट फिल टेक्नोलॉजी अपनाने के लिए 7040 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए