नई दिल्ली: नवंबर का महीना चल रहा है और देशभर में ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम अच्छी खासी ठंड हो रही है। अब भारत मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में ठंड और बारिश दोनों का असर देखने को मिलेगा। विभाग के अनुसार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में 9 से 11 नवंबर तक शीतलहर की स्थिति रहने की संभावना है।
वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
तमिलनाडु में 9, 12 और 13 नवंबर, जबकि केरल में 9 और 10 नवंबर को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इस दौरान बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश की चेतावनी भी दी गई है।
दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में अगले 7 दिन में तापमान गिरने वाला है। आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। सुबह-शाम 10- 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है। वहीं सुबह के समय हल्का कोहरा छाया रहेगा।
यूपी में आज कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर से ठीक हो गया है। इस समय न ही चिलचिलाती धूप हो रही है और न ही कड़ाके की ठंड ही पड़ रही है। अब तो अगले एक हफ्ते तक कोहरे को लेकर भी कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। कुल मिलाकर मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया है। हालांकि रात का पारा धीरे-धीरे गिर रहा है। 10 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान कोहरा छाने का भी अलर्ट नहीं जारी किया गया है।
बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में कोई वर्षा प्रणाली सक्रिय नहीं है। इन दिनों यहां पर रातें ठंडी होंगी और तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी। शीतलहर का असर उत्तर-पश्चिमी बिहार के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है।
हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल प्रदेश के 2 जिलों में बर्फबारी से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। लाहौल स्पीति और मनाली में बर्फबारी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाना शुरू कर दिया है। लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ रही है।
उत्तराखंड में शीत लहर से बढ़ेंगी मुश्किलें
उत्तराखंड में भी शीत लहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। नैनीताल, मसूरी, रुद्रप्रयाग में सुबह और शाम के समय शीत लहर लोगों को परेशान कर सकती है।

You may also like

मुसलमान समझकर हिंदू की हत्या! महाराष्ट्र के इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, जानें क्या कहा

हिंद महासागर में पलटी लगभग 300 प्रवासियों को ले जा रही नाव, 13 लोग बचे, सात की मौत, अन्य सभी लापता

दिल्ली AIIMS में डॉक्टर और प्रशासन में तनातनी, 'दखल' से बिगड़ा माहौल, फैकल्टी में बढ़ी नाराजगी

'पीट-पीटकर मार डाली...', अमिताभ बच्चन की हीरोइन रति अग्निहोत्री पर 30 साल पति ने किया था जुल्म, सुनाई थी आपबीती

भोपाल में तेज रफ्तार बोलेरो ने सिग्नल पर खड़े वाहनों को मारी टक्कर