अभय सिंह राठौड़, लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी ताकत झोंक दी है। इस चुनाव में यूपी के मुख्य व फायर ब्रांड नेताओं को भी जिम्मेदारी दी गई है। एनडीए गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए एक ओर जहां यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, वहीं दूसरी ओर इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव प्रचार करेंगे। अखिलेश यादव नवंबर के पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ रैली कर सकते हैं। उधर कांग्रेस पार्टी ने यूपी प्रदेश अध्यक्ष और फायरब्रांड नेता अजय राय को स्टार प्रचारक बना दिया है। बता दें, पिछले लोकसभा चुनाव अजय राय ने वाराणसी सीट पर पीएम मोदी को कांटे की टक्कर दी थी।
दरअसल बिहार की 243 विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग होनी है। बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे वैसे राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत भी झोंकनी शुरू कर दी है। इंडी गठबंधन के सहयोगी व सपा मुखिया अखिलेश यादव भी बिहार के दंगल में उतरेंगे और जनता से गठबंधन के उम्मीदवार के लिए वोट मांगेंगे। अखिलेश यादव पहले चरण की सीटों पर नवंबर की पहली तारीख से चुनाव प्रचार कर सकते हैं। पहले चरण में 121 सीटों पर वोटिंग होनी है। अखिलेश यादव एक दिन में कई-कई रैलियों को संबोधित कर सकते हैं।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इंडी उम्मीदवारों के पक्ष में बड़ी-बड़ी रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। साथ ही रोड शो भी निकाल सकते हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ संयुक्त और अलग-अलग रैली भी कर सकते हैं। इंडी गठबंधन आखिरी समय में अखिलेश यादव से रैली कराकर अपना आखिरी दांव चलेगा। बिहार चुनाव में अखिलेश यादव की रैलियों पर सपा प्रवक्ता आजम खान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 1 नवंबर से दौरे संभावित है। इस दौरान 6 से 7 रैलियां कर सकते हैं।
वहीं कांग्रेस पार्टी ने यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को भी स्टार प्रचारक बना दिया है। इस लिस्ट में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत तमाम नेता हैं। लेकिन यूपी से अजय राय एकलौते नेता हैं, जो बिहार चुनाव में पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर प्रचार करेंगे। अजय राय ने कहा कि मैं बहुत सौभाग्यशाली हूं कि पार्टी ने मुझे यह मौका दिया है। बिहार से हमारा पुराना रिश्ता है। अजय राय ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ प्रमुखता से लड़ने और केंद्र-प्रदेश सरकार नाकामियों को उजागर करने से बिहार में अच्छा माहौल बना है। इस बार बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से बिहार में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि पिछले चुनाव में भी हमने कई सीटों पर चुनाव प्रचार किया था जिसमें से करीब चार सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। उस चुनाव में व्यक्तिगत रिलेशन में चुनाव प्रचार करने गए थे। अजय राय ने कहा कि बक्सर जिले की जिम्मेदारी देने के साथ ही स्टार प्रचारक बनाकर पार्टी ने हमें डबल जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी हमें जहां प्रचार करने की जिम्मेदारी देगी, वहां पर प्रचार करेंगे। अजय राय ने कहा कि हम लोग (अखिलेश यादव) सब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं और जीत दर्ज करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, बिहार में सबसे बड़ा मुद्दा शराब बंदी है। वहां खुलेआम शराब बिक रहा है। सरकार ने शराब की तस्करी कराकर बेरोजगारों को रोजगार दे दिया है। बिहार में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है।
सपा प्रवक्ता आजम खान ने कहा कि अखिलेश यादव के बिहार में रैली करने का आगामी चुनाव में बहुत असर पड़ेगा। सपा मुखिया जहां-जहां प्रचार करेंगे इंडी गठबंधन के प्रत्याशी की जीत का संभावना और अंतर दोनों बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि सेक्युलर पॉलिटिक्स के चेहरा है और उनका PDA इस चुनाव रंग लाने जा रहा है। यूपी चुनाव से पहले बिहार में PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) एकजुट होकर इंडी गठबंधन को जिताने जा रहा है। सपा प्रवक्ता ने कहा कि सपा भले ही चुनाव ना लड़े, लेकिन चुनाव प्रचार करके गठबंधन के उम्मीदवारों को मजबूती प्रदान करेगी। इसी क्रम में सपा ने स्टार प्रचारक की लिस्ट भी जारी कर दी है।

You may also like

बिहार चुनाव: मुख्यमंत्री पद के दावेदार कितने नासमझ! तेजस्वी यादव वक्फ कानून पर बयान देकर फंसे

एलआईसी किसी की मनमर्जी से नहीं चलती, निवेश के लिए कड़े नियम और प्रक्रिया मौजूद : एक्सपर्ट्स

कुलदीप यादव बाहर, संजू सैमसन को जगह... पहले टी20 में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? दिग्गज ने की भविष्यवाणी

सिर्फ 4 बल्लेबाज, जिनके नाम भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैच में शतक

11वीं के छात्र के साथ फरार हुई उसकी क्लास टीचर, फिर` जब घर वालों को पता चला तो किया ऐसा काम …