विशाल वर्मा, इटावा: उत्तर प्रदेश के इटावा लॉयन सफारी पार्क से एक दुःखद खबर सामने आई है। यहां पर रूपा ने 4 शावकों को जन्म दिया था। इसमें से शेरनी 'रूपा' के एक शावक की मौत हो गई। घटना बुधवार को तब हुई जब शेरनी ने अनजाने में दूध पिलाते समय शावक पर बैठ गई, जिससे उसका दम घुट गया। यह शावक 20 अप्रैल की रात जन्मे 4 शावकों में से एक था। आखिर घटना में हुआ क्या सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल पटेल ने बताया कि मंगलवार दोपहर को रूपा ने शावकों को दूध पिलाने के दौरान हादसा हो गया। शेरनी के शरीर के नीचे दबने से एक शावक की मौत हो गई, जबकि अन्य 3 सुरक्षित हैं। शाम तक शावक में कोई हलचल नहीं दिखी, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से निगरानी की गई। कीपर द्वारा जाँच के बाद शावक की मौत की पुष्टि हुई। रुपा का व्यवहार अन्य शेरनियों से अलगइस घटना के बाद करीब तीन डॉक्टरों के एक पैनल ने शावक का पोस्टमॉर्टम किया। डॉ. पटेल ने बताया कि शेरनी रूपा का व्यवहार अन्य शेरनियों से अलग है। वह दिन भर शावकों के पास नहीं रहती और केवल शाम के समय ही उन्हें दूध पिलाने आती है।इसी असामान्य व्यवहार के कारण वन्यजीव चिकित्सकों, जीवविज्ञानियों की एक टीम रूपा और उसके शावकों पर नजर रखे हुए है। इटावा सफारी पार्क प्रशासन के अनुसार, शेरनी रूपा का मेल 5 जनवरी 2025 को गुजरात से आए नर शेर 'कान्हा' से कराया गया था। सफारी प्रबंधन ने बताया कि 20-21 अप्रैल की रात 12:35 बजे, 1:42 बजे, तड़के 5:59 बजे और सुबह 9:14 बजे 4 शावकों ने जन्म लिया। प्रबंधन ने दो सीसीटीवी वीडियो भी जारी किए हैं।मार्च 2025 में शेरनी 'नीरजा' ने भी तीन शावकों को जन्म दिया था, जो वर्तमान में एक माह से अधिक आयु के हैं। सफारी पार्क में अब तक कुल 16 शावकों का जन्म हो चुका है, जिनमें से नौ दूसरी पीढ़ी के हैं। शेरनी 'रूपा' स्वयं भी इटावा सफारी पार्क में 26 जून 2019 को जन्मी थी। उसकी मां जेसिका ने वर्ष 2016 से 2020 के बीच कई शावकों को जन्म दिया था, जिनमें 'सुल्तान', 'सिम्बा', 'बाहुबली', 'भारत', 'सोना', 'गार्गी' और 'नीरजा' प्रमुख हैं। इटावा सफारी पार्क के निदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि वर्तमान में पार्क में कुल 21 बब्बर शेर हैं, जिनमें 16 यहीं जन्मे हैं। गुजरात के अतिरिक्त देश में बब्बर शेरों का यह एकमात्र सफल प्रजनन केंद्र है, जहां इनका संरक्षण और संवर्धन सतत रूप से जारी है।
You may also like
जोशी चार दिन के पुलिस डिमांड पर, मिलेगा घर का भोजन
आईपीएल: सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचे विराट कोहली
लड़की को गोद में उठाकर KISS करने लगा लड़का. ऊपर से आई आवाज फिर जो हुआ. VIDEO देखकर मजा आ जाएगा ♩ ♩♩
छोटे से मियां जी को दूल्हा बनाकर मुस्लिमों ने तो खेल कर दिया, नहीं देखा होगा खतना का ऐसा खतरनाक Video ♩ ♩♩
इस स्थिति में किसी से भी रिश्ता बनाने को तैयार हो जाती हैं लड़कियां, ये सच आपने पहले नहीं सुना होगा ♩ ♩♩