पटना: बिहार में लोक आस्था का छठ महापर्व पूरे भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस महापर्व में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने पटना स्थित अपने आवास 'एक अणे मार्ग' में परिवार के सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान उन्होंने छठी मैया और भगवान भास्कर से बिहार की तरक्की और प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री आवास पर छठ पर्व का आयोजन वर्षों से होता आ रहा है। उधर, राजधानी पटना सहित पूरे बिहार के घाटों पर भी व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने परंपरागत रूप से डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी आस्था प्रकट की।
मुख्यमंत्री आवास पर छठ पूजामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने छठ के तीसरे दिन पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने परिवार के साथ एक अणे मार्ग में बने अर्घ्य स्थल पर पहुंचकर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छठी मईया से विशेष प्रार्थना करते हुए बिहार और यहां के लोगों के लिए मंगलकामना की।
पटना के घाटों पर उमड़ा जनसैलाबपटना में गंगा के विभिन्न घाटों पर छठ पर्व के तीसरे दिन आस्था का जनसैलाब देखने को मिल रहा। व्रती और श्रद्धालु बड़ी संख्या में गंगा घाटों पर पहुंचे। शहर के विभिन्न पार्कों और छठ घाटों पर भी व्रतियों की भारी भीड़ देखी गई। व्रतियों ने पूरी श्रद्धा के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की कुशलता की कामना की।
पूरे बिहार में दिखा महापर्व का उत्साहपटना ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार में छठ महापर्व का उत्साह चरम पर है। सभी जिलों के नदी-घाटों, तालाबों और अन्य जलाशयों के किनारे व्रतियों ने एकत्रित होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया। ये पर्व प्रकृति की पूजा और सूर्य देव के प्रति आभार व्यक्त करने का एक अद्वितीय उदाहरण है, जिसे हर साल उसी जोश और भक्ति के साथ मनाया जाता है।

You may also like

युवा अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस बल 'विकसित भारत' के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

मुनव्वर फारूकी की 'फर्स्ट कॉपी 2' का टीजर जारी

बिहार: राजद ने प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष रितु जायसवाल सहित 27 नेताओं को किया निष्कासित

चोरी करो… हर दिन 2000 दूंगा! 70 से ज्यादा केस में` आरोपी, फिर ऐसे चढ़ा कानून के हाथ

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात 'मोंथा' कब और कहां टकराएगा, मौसम विभाग ने बताया