Next Story
Newszop

दिल्ली की जेलों में गर्मी से राहत के लिए खास तैयारी, जानिए क्या है तिहाड़ जेल का प्लान

Send Push
नवीन निश्चल, नई दिल्ली: गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली की जेलों में कैदियों को कोई दिक्कत नहीं हो इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिल्ली में सबसे पुराने तिहाड़ जेल काम्प्लेक्स, रोहिणी डिस्ट्रिक्ट जेल और मंडोली जेल मौजूद हैं। इन तीनों जेलों में हजारों की संख्या में कैदी बंद हैं। कैदियों को गर्मी से बचाने के लिए जेल प्रशासन भी गंभीर है, ताकि उन्हें कोई परेशानी नहीं हो। जेल में ठंडे पानी के लिए वॉटर कूलर का इंतजामजेल सूत्रों के अनुसार अलग-अलग वॉर्डों में पंखों ठीक किए गए हैं। ठंडे पानी के लिए वॉटर कूलर का इंतजाम किया जाएगा। जहां पर पहले से लगा हुआ है, यदि कहीं खराब है, तो उसे ठीक कराया जा रहा है। इसके अलावा जेल के अंदर बनी कैंटीन में अब ठंडा नींबू पानी, लस्सी और दूसरे कोल्ड ड्रिंक्स भी होंगी।कई बार गर्मियों में कैदियों की संदिग्ध मौत के मामले भी लगातार सामने आ चुके हैं। इसलिए उसके बाद से ही जेल प्रशासन गर्मी की शुरुआत होते ही इससे बचने के उपाय पर अमल करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग सूत्रों के अनुसार इस बार दिल्ली में भी काफी ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान है। इसलिए जेल में कैदियों को सुरक्षित रखने के लिए तिहाड़, रोहिणी, मंडोली जेल प्रशासन अलर्ट है। तिहाड़ में क्षमता से ज्यादा कैदीदिल्ली में इस समय कुल 16 जेल हैं, जिनमें 2 महिला जेल हैं। कुल क्षमता कैदियों को रखने की 10,026 है, लेकिन अभी 19,500 से ज्यादा कैदियों की संख्या है। सबसे ज्यादा खराब हालत तिहाड़ जेल कॉम्प्लेक्स की है। यहां कुल क्षमता 5200 कैदियों से लगभग 3 गुना ज्यादा कैदी हैं। इन सबके मुकाबले महिला जेल की हालत पुरुष जेल से थोड़ी बेहतर है, यहां डेढ़ गुणा महिला कैदी बंद हैं। जेल अधिकारियों का कहना है कि हर बार गर्मियों में विशेष इंतजाम जेल मैनुअल के मुताबिक तिहाड़, रोहिणी, मंडोली जेल में कैदियों के लिए किए जाते हैं।
Loving Newspoint? Download the app now