नई दिल्ली: दिल्ली के चिड़ियाघर में महागौरी नाम की शेरनी ने रविवार सुबह 4 शावकों को जन्म दिया है। शेरनी और उसके बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। हालांकि, उन्हें निगरानी में रखा गया है। शेर के शावकों के जन्म से चिड़ियाघर में पिछले 1 साल से जारी बिग कैट प्रजाति के प्रजनन की योजना के प्रयासों को सफल माना जा रहा है। जू में इससे पहले 2009 में शेरनी ने 2 शावकों को जन्म दिया था। इस मादा शेरनी की मौत हो चुकी है। उसके बाद से किसी शेरनी ने प्रजनन नहीं किया है।बिग केट प्रजाति के वन्यजीवों में अभी तक पिछले साल वाइट टाइगर के 3 शावकों का जन्म हुआ था। उससे पहले मई 2023 में 5 रॉयल बंगाल टाइगर शावकों का जन्म हुआ था। उनमें से तीन शवकों की प्रजनन के दौरान मौत हो गई थी। प्रजनन की योजनाशेर के शावकों का जन्म नहीं होने से सेंट्रल जूलॉजिकल अथॉरिटी सहित ज़ू प्रशासन भी काफी परेशान था। ICUCN की संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची में एशियाई टाइगर भी आ गया है। पिछले साल शेर के प्रजनन के लिए विशेष योजना बनाई गई थी। ज़ू में इस समय शेरों के दो जोड़े हैं। उनमें से जूनागढ़ से 2 साल पहले लाए गए माहेश्वरी और महागौरी का मिलन कराया गया था। क्या बोले जू के डायरेक्टरजू के डायरेक्टर डॉ संजीत कुमार ने एनबीटी को बताया कि शेरनी और उसके शावकों की हेल्थ पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वे चौबीस घंटे सीसीटीवी की निगरानी में हैं। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे बेहद जरूरी हैं क्योंकि शेरनी महागौरी ने पहली बार शावकों को जन्म दिया है। शेरनी की उम्र 5 साल है। अभी तक महागौरी अपने शावकों की देखभाल कर रही है।
You may also like
हानिया आमिर का जल संकट पर फूटा गुस्सा, बोलीं- 'मेरा दिल टूट गया!'
बाप बना बेटी का काल,शादी के ठीक पहले बेटी को सुला दी मौत की नींद, मरने से पहले बेटी ने बनाई वीडियो….!! ⤙
इस तरह पानीपुरी खाने से जड़ से खत्म हो जाते है ये 2 रोग, जरूर पढ़े
RBI ने तय की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत, 1 यूनिट के लिए मिलेंगे 9600 रुपये, चेक करें डिटेल्स
घोड़ी चढ़कर बरात में जाने का सपना संजोए था दूल्हा, लेकिन हुआ कुछ ऐसा कि शादी होने से पहले ही रह गया दंग‟ ⤙