Entertainment
Next Story
Newszop

जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक नहीं लेंगे तलाक! बच्चों संग नजर आया Ex कपल, क्या हो गई है सुलह?

Send Push
हॉलीवुड के फेमस कपल जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक के बीच सुलह हो गई है! अब वे तलाक नहीं लेंगे! ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि उनके फैंस ये दावा कर रहे हैं। दरअसल, दोनों को हाल ही में बच्चों के साथ देखा गया। सभी ने साथ में ब्रंच किया। इस दौरान जेनिफर और बेन हाथों में हाथ थामे नजर आए। ये भी कहा जा रहा है कि बेन ने जेनिफर को Ki** भी किया। इनकी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि दोनों ने कुछ हफ्ते पहले ही अपने रिश्ते को खत्म करने के लिए तलाक की अर्जी दायर की थी।Jennifer Lopez और Ben Affleck का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें पपाराजी को उनकी तस्वीरें क्लिक करने से रोकते हुए भी देखा जा सकता है। वे बच्चों के साथ नजर आए और ब्रंच के लिए एक रेस्तरां में चले गए। ब्रांच के दौरान काफी करीब नजर आए जेनिफर और बेन एक सूत्र ने पेज सिक्स को बताया कि एक्स कपल को ब्रंच के दौरान काफी करीब देखा गया। दावा किया गया, 'बेन और जेएलओ इस समय बेवर्ली हिल्स होटल के पोलो लाउंज में हाथ पकड़े और Ki** करते हुए देखे गये। बच्चे उनके साथ हैं, लेकिन एक अलग टेबल पर।' जेनिफर ने पहनी वेडिंग रिंग ये भी कहा जा रहा है कि ब्रंच के दौरान जेनिफर ने अपनी वेडिंग रिंग भी पहनी हुई थी। कपल ने अभी तक अपने रिश्ते की मौजूदा स्थिति के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। दोनों को अपने बच्चों सेराफिना, सैमुएल, एम्मे और मैक्स के साथ देखा गया। कहा जा रहा है कि बेन की एक्स वाइफ जेनिफर गार्नर ब्रंच के बाद बच्चों को लेने आई थीं। रिश्ते को बचाना चाहती थीं जेनिफर मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि जेनिफर ने तलाक की अर्जी दायर की थी, क्योंकि बेन ने शादी बचाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। कथित तौर पर जेनिफर रिश्ते को बचाने की पूरी तरह से कोशिश कर रही थीं।
Loving Newspoint? Download the app now