Next Story
Newszop

Cancer Zodiac Personality: कर्क राशि वालों की विशेषताएं, ऐसे स्वभाव के होते हैं कर्क राशि में जन्मे लोग

Send Push
जिस प्रकार चन्द्रमा का स्वभाव शीतल होता है, उसी प्रकार कर्क राशि वाले भी सरल प्रकृति के होते हैं, जन्मपत्री में बैठे ग्रहों का प्रभाव चन्द्रमा पर पड़ने से सामान्य स्वभाव में परिवर्तन देखा जाता है। जैसे चन्द्रमा को मंगल अगर पूर्ण दृष्टि से देखे, तो मंगल के प्रभाव से क्षणिक गुस्सा, क्रोध की उत्पत्ति होती है, इसी प्रकार से चन्द्रमा के उपर बुध का ज्यादा प्रभाव हो तो व्यक्ति अत्यधिक चतुर होता है। सामान्य रूप से कर्क राशि वालों की तुलना उस कबूतर से की जा सकती है जो स्वयं आंखें बन्द करके यह सोचता है कि बिल्ली ने भी उसे नहीं देखा होगा। कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा है, इनमें छल-कपट नहीं होता और न ही ये किसी को धोखा देना जानते हैं। यह जानते हुए भी कि कोई व्यक्ति इन्हें धोखा दे रहा है, ये आसानी से धोखा खा जाते हैं। सामान्य रूप से ये लोग अपने वचन के बहुत पक्के होते हैं। जो भी काम इन्हें सौंपा जाता है, उसे पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभाते हैं। किसी भी काम में ये वफादार सिद्ध होते हैं। कम से कम इन पर पूरा विश्वास किया जा सकता है। कभी-कभी विपत्तियों और कठिनाइयों के सामने ये टिक नहीं पाते। संघर्ष के क्षणों में या तो ये समझौता कर लेते हैं या फिर हार मान लेते हैं। फिर भी समाज में ये यशस्वी होते हैं। ज्यादातर ऐसे लोग दूसरों के अधीन काम करने वाले होते हैं। स्वतन्त्र रहकर कोई काम करने पर इनका मन उचाट हो जाता है। किसी काम में हाथ डाल कर आगे बढ़ते तो हैं, परन्तु बीच रास्ते में ही वापस लौट आते हैं। इन सब बातों के अलावा ऐसे व्यक्ति रूढ़ी परम्परावादी भी होते हैं। घर-गृहस्थी और बच्चों से इन्हें बहुत लगाब होता है। सही ढंग से घर को चलाने की योग्यता इनमें पाई जाती है। वस्तुतः ये अच्छे और जिम्मेदार माता-पिता सिद्ध होते हैं, अपने पूर्वजों से सम्बन्धित वस्तुओं को ये सम्भाल कर रखते हैं। व्यवसाय और भाग्योदय- कर्क राशि वाले उच्च श्रेणी के लेखक, कवि, गायक और कलाकार होते हैं,। परन्तु यदि ये लोग वैज्ञानिक उपकरणों से सम्बन्धित कोई भी व्यापार करें तो इन्हें विशेष सफलता प्राप्त होती है। तटवर्ती इलाकों में व्यापार करने से इन्हें लाभ हो सकता है। जीवन में एक बार इन्हें भारी हानि उठानी पड़ती है। इनकी जिन्दगी का पैंतीसवां वर्ष अत्यन्त महत्वपूर्ण होता है। इस काल में इन्हें अच्छे-बुरे परिवर्तन का सामना करना पड़ता है।
Loving Newspoint? Download the app now