लाइव हिंदी खबर :- बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी के हालिया विदेशी दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी के विदेशी दौरों में देश की वास्तविक प्रगति नहीं दिखती या वो देख नहीं पा रहे हैं। त्रिवेदी ने उदाहरण देते हुए बताया कि सितंबर 2025 में ऑक्सफोर्ड बिजनेस स्कूल ने भारत की डिजिटल गवर्नेंस में सक्रिय और समय पर लागू की गई नीतियों को गेम चेंजर करार दिया था।
इसके अलावा जनवरी 2024 में द ग्लोबल टाइम्स ने रिपोर्ट किया कि संरचित आर्थिक सुधारो की वजह से भारत ने कुछ ही वर्षों में वैश्विक मंच पर असाधारण ताकत हासिल की है। त्रिवेदी ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां को देखना और समझना राहुल गांधी के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन उनके विदेशी दौरों में यह पक्ष नजर नहीं आता।
उन्होंने यह भी कहा कि भारत की प्रगति केवल आर्थिक या केवल डिजिटल क्षेत्र तक सीमित नहीं, बल्कि शासन में सुधार, नीति निर्माण, सामाजिक, आर्थिक पहलू में भी देश ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। त्रिवेदी का यह बयान उस समय आया है जब राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का दौरा कर रहे हैं और वहां भारत की वर्तमान स्थिति और चुनौतियों पर अपने विचार साझा कर रहे हैं। सांसद ने कहा कि देशवासियों नेताओं दोनों को भारत की प्रगति की वास्तविक तस्वीर समझनी चाहिए।
You may also like
दुर्गा पूजा के बाद बाढ़ पर ममता बनर्जी का हमला, डीवीसी पर 'साजिशन आपदा' रचने का आरोप
कोलकाता में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, घाटों पर सुरक्षा कड़ी
सहरसा में छात्रा के साथ छेड़खानी, मनचले ने मांग में सिंदूर भरकर किया उत्पीड़न
एकनाथ शिंदे ने दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे पर बोला तीखा हमला
गोवा के तीन दिवसीय दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल, भाजपा-कांग्रेस पर साधा निशाना